अब ड्राइवर के बिना चलेगी Uber की गाड़ियां, Volvo के साथ की पार्टनरशिप
ऑनलाइन कार बुकिंग की सर्विस देने के लिए Uber काफी जानी मानी कंपनी है। बता दें, Uber अब अपने ग्राहकों के लिए एक खास तकनीक पेश करने जा रही है। Uber Technologies ने बुधवार को अमेरिका में सेल्फ-ड्राइव कार को पेश किया। कंपनी ने अपनी इस तकनीक को Volvo कंपनी के साथ मिलकर पुरा किया है।

हालांकि Uber ने बिना ड्राइवर के चलने वाली इन सेल्फ-ड्राइव कार को फिलहाल लिमिटेड कंडीशन के साथ लॉन्च किया है। तकनीक के बारें में बात करते हुए उबर ने बताया कि XC90 कारण को वोल्वो द्वारा एसेम्बल्ड किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसमें हमने ह्युमन कंट्रोल जैसे स्टीयरिंग व्हील और ब्रेक पैडल्स को भी पेश किया है लेकिन, इन्हें (Uber Volvo Self-driving Car) कंप्यूटर के जरिए कंट्रोल किए जाने के लिए डिजाइन किया गया है, जो इसे सबसे खास बनाता है।
कंपनी अपनी इस तकनीक को पुरी तरह से कामयाब बनाने के लिए पहले से ही एक दर्जन प्रोटोटाइप गाड़ियों कि डिलीवरी कर चुकी है। हालांकि कंपनी ने एक भी गाड़ी को सार्वजनिक सड़कों पर तैनात नहीं किया है। Uber और Volvo साल 2017 से सेल्फ ड्राइविंग कार पर काम कर रहे हैं, जो अब सफल प्रयास होता नजर आ रहा है।
कैसे करेगी ये तकनीक काम
अपनी इस तकनीक को दुनिया के सामने पेश करने से पहले Uber ने 250 Volvo XC90 SUV खरीद कर उन्हें सेल्फ ड्राइविंग के लिए रिस्टोर किया था। Uber के एडवांस टेक्नोलॉजी ग्रुप के प्रमुख एरिक मेहोफर नें इस बारें में बात करते हुए कहा की कंपनी का नया व्हीकल - इंटरनल कोड नंबर 519G के तहत और कई वर्षों से अंडर डेवलपमेंट में था और यह जल्द ही उबर के बेड़े में शामिल गाड़ियों को रिप्लेस करेगा। कंपनी ने अपनी इस कार में स्टीयरिंग और ब्रेकिंग फंशन को भी पेश किया है। वहीं बैटरी बैक-अप पावर और नई साइबर सिक्योरिटी सिस्टम के लिए कई बैक-अप सिस्टम को भी जोड़ा गया है।
मेहोफर ने कहा कि कंपनी ने XC90 व्हीकल में खोई हुई वस्तु को स्कैन करने के लिए इंटीरियर फिश-आई कैमरा को भी पेश किया है। बता दें, कंपनी की यह सन रूफ के साथ नहीं आएंगी, जिसका खास कारण सेल्फ-ड्राइव गाड़ियों की छतों पर बड़ा सेंसर होना है। असुरक्षित डिपार्चर को ध्यान में रखते हुए कारों में ऑटो-क्लोज डोर जैसे फीचर को भी पेश किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications