ग्राहकों के आधार का गलत इस्तेमाल कर रहा था एयरटेल, UIDAI ने भेजा नोटिस
भारत में अब लगभग हर जरुरी जानकारी को आधार से लिंक किया जा रहा है। पैन कार्ड, बैंक अकाउंट और अब फ़ोन नंबर को भी आधार से लिंक करने के लिए कहा गया है। इसके बाद ग्राहकों की हर डिटेल एक्सेस करना आसान ही नहीं बल्कि और सिक्योर हो जाएगा, लेकिन क्या वाकई ऐसा है?

जब से आधार से हर डाक्यूमेंट्स को लिंक करने की बात हुई है, तभी से आधार की जानकारी लीक होने की भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसा ही कुछ अब एयरटेल के बारे में भी सुनने में आया है। कहा जा रहा है कि एयरटेल ने ग्राहकों के आधार का गलत इस्तेमाल किया है, जिसके लिए UIDAI ने एयरटेल को नोटिस भी भेज दिया है।
दरअसल इन दिनों सभी फोन नंबर को आधार से लिंक करने की बात पर जोर दिया जा रहा है, सभी टेलिकॉम कंपनियां भी इस के लिए अपने यूज़र्स को सूचित कर रही हैं। ऐसे में एयरटेल पर आरोप लगा है कि जब एयरटेल के यूज़र्स अपन नंबर को आधार से लिंक करने के लिए पहुंचे तो उनके आधार के जरिए एयरटेल पेमेंट बैंक में उनके खाते खोल दिए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications







