स्मार्टफोन में अचानक आया आधार हेल्पलाइन नंबर, गूगल ने मांगी माफी
शुक्रवार को भारत के कुछ स्मार्टफोनू यूजर्स के साथ एक अजीब सा वाक्या हो गया। दरअसल, बहुत सारे स्मार्टफोन यूजर्स के कॉन्टेक्ट लिस्ट अपडेट हो गए और अचानक उसमें आधार का हेल्पलाइन नंबर आ गया। यूजर्स को अपने स्मार्टफोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट में यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि यूआईडीएआई का टोल फ्री नंबर 18003001947 दिखाई देने लगा।

स्मार्टफोन में आया आधार हेल्पलाइन नंबर
इस वाक्ये के कुछ देर बाद सोशल मीडिया में यह खबर आग की तरह फैल गई। जिसके बाद यूआईडीएआई की ओर से ट्विटर पर इस बारे में एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह मोबाइल नंबर काफी पुराना है। ट्विटर के बयान में कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर बहुत पहले ही बदला जा चुका है और उसके जगह पर पिछले दो साल 1947 ही उनका हेल्पलाइन नंबर है।
#PressStatement In the wake of some media reports on default inclusion of UIDAI's outdated & invalid Toll free no. 1800-300-1947 in contact list of Android phones... 1/n
— Aadhaar (@UIDAI) August 3, 2018
गूगल लिंक वाले कॉन्टेक्स में आया नंबर
कुछ देर की जांच पड़ताल के बाद यह पता चल गया कि आधार का पुराना हेल्पलाइन नंबर सब नहीं बल्कि सिर्फ उस स्मार्टफोन में दिख रहा था जिनके कॉन्टेक्ट गूगल से लिंक थे। आखिरकार देर रात गूगल ने इस समस्या में अपना हस्तक्षेप किया और अपनी गलती मानते हुए कहा कि एंड्रायड आॅपरेटिंग सिस्टम ये नंबर हटाना भूल गए थे।
गूगल ने मांगी माफी
गूगल ने कहा कि, "साल 2014 में हमने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के रिलीज में दो नंबर जोड़े थे। जिनमें से एक नंबर यह भी था। शायद तभी से यह नंबर यूजर्स के फोन में सेट है। अपनी गलती मानते हुए गूगल ने कहा कि हमे इसका बेहद खेद है और हम जल्द ही इस नंबर को ओपरेटिंग सिस्टम से डिलीट कर देंगे। गूगल ने इसके आगे कहा कि अगर यूजर्स चाहे तो इस नंबर को अपने स्मार्टफोन से डिलीट कर सकते हैं।
दरअसल, गूगल हर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यूजर्स को गूगल अकाउंट बनाने और उसे लिंक करने के लिए कहता है। इससे गूगल के ओपरेटिंग सिस्टम में सेट कुछ हेल्पलाइन नंबर आपके स्मार्टफोन में भी आ जाते हैं। इसी वजह से आधार का पुराना हेल्पलाइन नंबर भी यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में दिखने लगा।


Click it and Unblock the Notifications








