Aadhaar सिक्योरिटी बढ़ाने आज से शुरू रहा है ये खास सिस्टम
आधार डेटा की सुरक्षा को मजबूत करते हुए आज यानी 1 जुलाई से वर्चुअल आईडी सिस्टम शुरू हो चुका है। आधार सुरक्षा को देखते हुए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)ने आधार धारकों के लिए वर्चुअल आईडी सिस्टम पेश किया है। इस सिस्टम में 12 अंकों के आधार नंबर के जरिए वर्चुअल आईडी को जनरेट किया जा सकेगा। आज से अगर यूजर अपना आधार नंबर नहीं देना चाहता है, तो ऐसे में वह वर्चुअल आईडी दे सकेगा और इसे आधार आईडी की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अपने आधार कार्ड और उसकी जानकारी को लेकर यूजर्स हमेशा परेशान रहते हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थी जिनमें कहा गया था कि आधार नंबर के जरिए कई यूजर्स की जानकारियां लीक हो गई थीं। कई सरकारी सेवाओं और योजनाओं में आधार कार्ड की जानकारी देना जरूरी है। ऐसे में लोगों को आधार से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक होने का डर रहता है।
इसी को देखते हुए यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने वर्चुअल ID सिस्टम पेश किया है, जिसमें अपने आधार नंबर से वर्चुअल आईडी जनरेट कर उसे आधार नंबर की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। वर्चुअल आईडी 16 अंकों का एक नंबर होगा। ओटीपी की तरह ही इस वर्चुअल आईडी की एक एक्सपायरी डेट होगी, जिसके गुजरने के बाद इसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा और तब नई वर्चुअल आईडी क्रिएट करनी होगी। पुरानी आईडी अपने आप कैंसिल हो जाएगी। वर्चुअल आईडी से जुड़ी तीसरी सबसे जरूरी बात ये है कि एक यूजर एक से ज्यादा वर्चुअल आईडी जनरेट कर सकता है और इसका इस्तेमाल कर सकता है।
UIDAI ने 1 जुलाई से वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन (ID) को शासनादेश कर दिया है। यानी इस अर्चुअल आईडी को टेलीकॉम से लेकर उन सभी एजेंसी और कार्यालय में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जहां आधार नंबर जमा करना होता है। UIDAI वर्चुअल आईडी के संबंध में एजेंसियों को प्रमाणीकरण और ईकेवाईसी सेवाओं के इस्तेमाल के लिए निर्देश दे रहा है। जो एजेंसियां टाइम लिमिट के अंदर सपोर्ट इंटीग्रेट नहीं करती हैं, वह वित्तीय परेशानियों का सामना कर सकती हैं। 12 अंकों के आधार नंबर से जनरेट किया गया वर्चुअल आईडी 16 डिजिट का होगा, जिसका इस्तेमाल सिम वेरिफिकेशन, बैंक अकाउंट से लिंक करने जैसे कई कामों में किया जा सकेगा।
इसके अलावा हाल ही में UIDAI की तरफ से जारी अधिसूचना में दूरसंचार विभाग सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां 1 जुलाई से यूआइडीएआइ की तरह से जारी वर्चुअल आईडी को नया मोबाइल कनेक्शन लेने या पुराने के दोबारा वैरिफिकेशन के लिए स्वीकार करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications








