लांच होने से पहले ही बिकने लगा कैनवास टर्बो मिनी ए200 स्मार्टफोन
माइक्रोमैक्स का नया कैनवास सीरीज ए 200 टर्बो मिनी की बिक्री ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर शुरु हो चुकी है। फ्लिपकार्ट में ये 14,990 रुपए में मिल रहा है। पिछल हफ्ते कंपनी ने टर्बो मिनी को एनाउंस किया था। टर्बो मिनी ए200 में 4.7 इंच की टच स्क्रीन के साथ ड्युल सिम सपोर्ट दिया गया है, फास्ट प्रोसेसिंग के लिए फोन में 1.3 गीगाहर्ट का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम दी गई है।
पढ़ें: 10,000 रुपए से कम कीमत के हैं ये एंड्रायड जैलीबीन स्मार्टफोन
कैमरा
टर्बो मिनी में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लगा हुआ है जो दिन में अच्छी पिक्चर क्वालिटी देता है और वीडियो चैटिंग करने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अभी साइट में फोन का केबल ब्लू वैरियंट ही उपलब्ध है।
पढ़ें: 7,999 रुपए के फोन से टक्कर लेंगे सैमसंग, नोकिया और सोनी के स्मार्टफोन

पढ़ें: सोनी आपका फेवरेट ब्रांड है तो खरीदिए ये 10 एक्सपीरिया स्मार्टफोन
मैमोरी और ओएस
टर्बो मिनी ए 200 में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं, हैंडसेट एंड्रायड जैलीबीन 4.2.2 वर्जन पर रन करता है। बैटरी बैकप के लिए फोन में 1800 एमएच की बैटरी दी गई है जो एवरेज बैकप देती है। एक बार फुल चार्ज करने पर फोन में 6.5 घंटे का टॉक टाइम मिलता है।
बाजार में कैनवास टर्बो मिनी ए 200 की टक्कर जियोनी ईलाइफ ई 5 मिनी से होगी क्योंकि जियोनी ईलाइफ ई5 मिनी में 4.8 इंच की 720 सुपर एमोल्ड स्क्रीन, 1.5 गीगाहर्ट क्वॉड कोर प्रोसेसर, 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 1 जीबी रैम के साथ 16 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसकी कीमत भी मिनीटर्बो से कुछ खास ज्यादा नहीं हैं। मिनी ई 5 स्मार्टफोन 15,999 रुपए में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications







