बेकार या असरदार: 7 प्वाइंट में समझें Samsung Galaxy Z Flip 7 को, कीमत है एक लाख से ज्यादा
Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE को लॉन्च किया है। इसमें 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने का दावा किया गया है। मतलब आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं या 3-4 साल बाद किसी फैमिली मेंबर को दे दें, तो उन्हें भी और 3-4 साल का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा AI की तो इसमें कोई कमी है ही नहीं...
हम यहां Samsung Galaxy Z Flip 7 को 7 प्वाइंट में समझने वाले हैं कि क्या वाकई कंपनी ने इस बार कमाल कर दिया है या फिर सिर्फ माहौल बनाया जा रहा है।

1. डिजाइन
बड़े फोन को कैरी करना कई बार झंझट बन जाता है। जेब भारी लगती है क्योंकि फोन भारी और मोटे होते हैं। Galaxy Z Flip 7, Flip 6 के मुकाबले थोड़ा पतला और लंबा है। इसका मोटाई अनफोल्ड होने पर 6.5mm और फोल्ड होने पर 13.7mm है, जबकि Flip 6 की मोटाई क्रमशः 6.9mm और 14.9mm थी। यह छोटा सा बदलाव फोन को हाथ में पकड़ने में काफी सुविधाजनक बनाता है।
2. कवर स्क्रीन
Z Flip 7 की सबसे बड़ी खासियत इसकी कवर स्क्रीन है, जो पिछले वर्जन की तुलना में बड़ा और बेहतर है। इसमें अब 4.1-इंच की स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। Flip 6 की स्क्रीन 3.4-इंच, 60Hz और 1600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती थी। इस स्क्रीन से आप फोटो, नोटिफिकेशन, ऐप्स और यहां तक कि AI असिस्टेंट तक को एक्सेस कर सकते हैं- वो भी मेन स्क्रीन खोले बिना।
3. कैमरा
फोन में कैमरा परफॉर्मेंस बेहतरीन है। इसमें 50MP वाइड एंगल और 12MP अल्ट्रावाइड रियर कैमरा है। फ्लिप खोलने पर आपको 10MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अच्छी लाइटिंग में ली गई तस्वीरें शार्प, डीटेल्ड और कलरफुल आईं। फुल रिव्यू में इसकी लो लाइट और वीडियो क्वालिटी का मूल्यांकन किया जाएगा।

4. डिस्प्ले
मेन स्क्रीन 6.7 इंच की है, जो 21:9 रेशियो में आती है। यह सिनेमैटिक व्यूइंग के लिए परफेक्ट है। एमोलेड स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलकर विजुअल एक्सपीरियंस को शानदार बनाते हैं। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ज्यादा कंटेंट एक बार में देखने के लिए यह डिस्प्ले काफी शानदार है।
5. परफॉर्मेंस
Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। भले ही यह Snapdragon जितना पॉपुलर न हो, लेकिन 3nm प्रोसेस और पावरफुल NPU इसे AI टास्क में मजबूत बनाते हैं। हालांकि रॉ परफॉर्मेंस की जगह अगर डिवाइस लगातार अच्छा परफॉर्म करता है तो ज्यादातर यूजर्स को कोई शिकायत नहीं होगी।
6. Galaxy AI
Z Flip 7 का AI इंटीग्रेशन इसे काफी स्मार्ट बनाता है। आप बिना फोन खोले कवर स्क्रीन से ही Gemini AI की मदद ले सकते हैं। जैसे दो शर्ट पकड़े हुए पूछ सकते हैं, "कौन सी मीटिंग के लिए बेहतर है?" यह विजुअल इंटरफेस के साथ काम करता है और कई ऐसे टास्क को आसान बनाता है जिनके लिए पहले पूरा फोन खोलना पड़ता था।
7. 7 साल तक अपडेट्स
Samsung Z Flip 7 और Z Fold 7 को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। मतलब आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं या 3-4 साल बाद किसी फैमिली मेंबर को दे दें, तो उन्हें भी और 3-4 साल का सपोर्ट मिलेगा।
फाइनल वर्डिक्ट
Samsung Galaxy Z Flip 7 में डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और AI जैसे पहलुओं में बड़े बदलाव किए गए हैं। हाथ में पकड़ते ही आपको प्रीमियम फील आने लगती है। इसकी कीमत की बात करें वह 1,09,999 रुपये से शुरू ही होती है।
- 256GB वेरिएंट - 1,09,999 रुपये
- 512GB वेरिएंट - 1,21,999 रुपये
यह ब्लू शैडो, जेट ब्लैक और कोरल रेड रंगों में उपलब्ध होगा। अब यह आपके उपयोग पर निर्भर करता है कि यह डिवाइस आपके लिए 'वैल्यू फॉर मनी' है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








