आरक्षित मूल्य1,658 करोड़ रखा जाए : यूनिनॉर

यूनिनॉर ने आगामी स्पेक्ट्रम नीलामी में शामिल होने का संकेत देते हुये दूरसंचार नियामक ट्राई से कहा है कि शुरुआती 4.4 मेगाहर्ट स्पेक्ट्रम के लिए आरक्षित मूल्य 1,658 करोड़ रुपये रखा जाए और पुराने आपरेटरो को नीलामी में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये।
यूनिनॉर के प्रबंध निदेशक सिग्वे ब्रेके के अनुसार 2008 की भावना को कायम रखा जाना चाहिए। पुराने आपरेटरों को नीलामी में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। यह नीलामी नए लाइसेंस के लिए होगी। इसके लिए पुराने मूल्य को रखा जाना चाहिए, जो 1,658 करोड़ रुपये था। उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह 2जी मोबाइल सेवाओं के 122 लाइसेंसों को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया था।
शीर्ष अदालत ने सरकार को टाई की सिफारिशें लेकर स्पेक्ट्रम नीलामी के जरिये आवंटित करने का निर्देश दिया था। साथ ही इस प्रक्रिया को चार माह में पूरा करने का निर्देश भी न्यायालय ने दिया। टेलीनॉर की कंपनी में 67.25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यूनिनॉर ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह नीलामी में भाग लेगी।
हालांकि उसने यह आश्वासन नहीं दिया था कि वह सफल हो पाएगी, इसलिए उसने बाहर निकलने का विकल्प भी खुला रखा है। टेलीनॉर ने भारतीय कारोबार के 72.1 करोड़ डालर को बट्टे खाते में डाल दिया है। इस विदेशी कंपनी का दावा है कि उसने भारत में सेवायें शुरु करने के लिये इक्विटी में 14,000 करोड़ रुपये का निवेश किया।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications