Home
News

Union Budget 2024: मोबाइल फोन और चार्जर पर 15% कस्टम चार्ज होगा कम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 23 जुलाई को संसद में अपना लगातार सातवां बजट पेश कर रही है। 2024-25 के बजट को मोदी 3.0 सरकार की कार्य योजना माना जा रहा है, जिसमें अगले 5 वर्षों में भारत के विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ऐसे में फाइनेंस मिनिस्टर द्वारा कई तरह की घोषणाएं की जा रही है। निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मॉडल फैसिलिटिज लोन स्कीम को भी रिवाइज्ड किया जाएगा, ताकि सरकार द्वारा प्रोमेटेड फंड से गारंटी के साथ 7.5 लाख रुपये तक के दो लोन की सुविधा दी जा सके।

Budget 2024 में मोबाइल और चार्जर पर 15% कस्टम चार्ज कम करने का ऐलान

बता दें कि इस साल के बजट में हर किसी के लिए कुछ ना कुछ पेश किया जा रहा है। सरकार ने अपने बजट में 9 प्राथमिकताओं की घोषणा की है। चलिए जानते हैं कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में क्या बदलाव हुए हैं।

टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए ये हुई घोषणाएं

  • फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतरमण ने घोषणा की है कि फोन और चार्जर पर 15% कस्टम चार्ज कम किया जाएगा। वित्त मंत्री ने आगे कहा है कि डोमेस्टिक प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए ही मोबाइल पार्ट्स, गैजेट्स और PVC के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स पर लगने वाले सीमा शुल्क में 15% कटौती का ऐलान किया गया है।
  • फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा है कि 1 करोंड़ घरों की छत पर सोलर एनर्जी (सौर ऊर्जा) लगाने के लिए पीएमम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है।
  • वाणिज्यक स्तर पर निजी संचालित अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक तंत्र स्थापित किया जाएगा, जिसे 1 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय पूल द्वारा समर्थित किया जाएगा।
  • स्पेस टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का वेंचर कैपिटल फंड स्थापित किया जाएगा।
  • फाइनेंस मिनिस्टर का कहना है कि e-Shram Portal का अन्य पोर्टलों के साथ कम्प्रेशिव इंटिग्रेशन किया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X