Home
News

ट्विटर पर पधारीं मिशेल ओबामा

ट्विटर पर पधारीं मिशेल ओबामा


अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा भी माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर पर पधार चुकी हैं। ट्विटर से जुड़ने के कुछ ही घंटे में उनसे संबद्ध होने वाले लोगों यानी उनके फॉलोवर्स की संख्या 1,00,000 को पार कर गई।

एटमिशेलओबामा का पहला ट्वीट था हम आज एटमिशेलओबामा की शुरूआत से उत्साहित हैं क्योंकि अब आप प्रथम महिला मिशेल ओबामा और राष्टपति के प्रचार अभियान से नये तरीके से जुड़ सकते हैं। दूसरे ट्वीट से स्पष्टीकरण दिया गया कि इस एकाउंट का प्रबंधन ओबामा कैंपेन करेगा।

इससे संकेत मिलता है कि इसका इस्तेमाल अमेरिकी राष्टपति बराक ओबामा के इस पद पर पुनर्निर्वाचन संबंधी प्रचार में किया जाएगा। अगला ट्वीट खुद मिशेल का था जिसमे लिखा था गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप लोगों के साथ जुड़े रहना चाहती हूं।

दिन के खत्म होने के समय मिशेल ने दूसरा ट्वीट किया, कुछ ऐसी बातें जो मेरे दिल की करीब हैं एमएलके मार्टिन लूथर किंग डे ऑफ सर्विस क्या आप सोमवार को मेरे साथ समुदायिक सेवा करेंगे।

मिशेल अमेरिकी राष्टपति बराक ओबामा के चुनाव अभियान को संभाल रहे जिम मेसिना और व्हाइट हाउस के अधिकारिक एकाउंट समेत फिलहाल मात्रा पांच लोगों को फॉलो कर रही हैं। और हां, अपने पति को तो वह फॉलो कर ही रही हैं। बराक ओबामा से जुड़े लोगों की संख्या 1.1 करोड़ से अधिक है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X