Home
News

जानिए अनलिमिटेड फ्री इंटरनेट प्लान की 10 खास बातें!

By Agrahi

मार्केट में रिलायंस जियो के हंगामे के बाद बीएसएनएल (BSNL) ने अपना नया बीबी 249 प्लान लॉन्च किया। जिसमें यूज़र्स को 6 महीने का अनलिमिटेड डाटा मिलता है। इसके अलावा आपको हर महीने एक्टिवेशन शुल्क देना होगा, लेकिन वह भी काफी कम है। साथ ही आपको इस प्लान में नाइट कॉलिंग और रविवार को फ्री कॉल्स का भी ऑफर है।

बीएसएनएल का यह ने बीबी 249 (BB249) प्लान केवल नए यूज़र्स के लिए है। इस सस्ते और आकर्षक प्लान के साथ बीएसएनएल नए यूज़र्स को अपनी लिस्ट में शामिल करना चाहता है। बीबी 249 प्लान को पाना और उसे एक्टिवेट करना भी काफी आसान है।

यदि आपको इस प्लान से संबंधित कुछ कंफ्यूजन या सवाल हैं, तो हम उन्हें अभी दूर किए देते हैं। यहाँ नीचे इस प्लान से संबंधित सभी जरुरी जानकारी दी गई है।

क्या सच में है अनलिमिटेड?

क्या सच में है अनलिमिटेड?

बीएसएनएल का बीबी 249 प्लान वाकई अनलिमिटेड है, इसमें आपको कोई डाटा लिमिट नहीं दी गई है। नए यूज़र्स को इसमें अनलिमिटेड ब्राउज़िंग, डाउनलोडिंग और फ्री कॉल्स जैसी सभी सुविधाएं मिलती हैं।

एफयूपी लिमिट

एफयूपी लिमिट

बीएसएनएल के बीबी 249 प्लान की एफयूपी लिमिट 2एमबीपीएस स्पीड 1जीबी पर है। इसके बाद एफयूपी लिमिट बढ़ने पर स्पीड घटकर 1एमबीपीएस रह जाती है। लेकिन आप इस स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा इसतमल कर सकते हैं।

बीबी 249 का टोटल बिल कितना होगा!

बीबी 249 का टोटल बिल कितना होगा!

बीबी 249 प्लान का मासिक शुल्क 249 रुपए ही होगा, इसके साथ 15 प्रतिशत सर्विस टैक्स होगा। जिसका मतलब है कि आपको लगभग 287 रुपए का बिल चुकाना पड़ सकता है।

बीएसएनएल लैंडलाइन कॉल्स

बीएसएनएल लैंडलाइन कॉल्स

बीबी 249 प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉल फैसिलिटी भी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड नाईट कॉलिंग भी होगी, जिसमें आप रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक के बीच में हर सोमवार से शनिवार तक अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। रविवार को पूरे दिन फ्री कॉल होंगी।

अतिरिक्त टेलीफोन रेंट?

अतिरिक्त टेलीफोन रेंट?

बीएसएनएल के इस प्लान के तहत कोई अतिरिक्त रेंटल चार्जेज़ नहीं होंगे, यह एक कॉम्बो प्लान है।

लैंडलाइन का कॉल रेट

लैंडलाइन का कॉल रेट

बीएसएनएल बीबी 249 प्लान के अनुसार एक रुपए प्रति कॉल की दर से बीएसएनएल नेटवर्क पर कॉल की जा सकती हैं, वहीं अन्य पर 1.2 कॉल प्रति मिनट के हिसाब से होंगी।

माइग्रेशन पीरियड

माइग्रेशन पीरियड

बीएसएनएल बीबी 249 प्लान एक्टिवेशन के दिन से 180 दिनों के लिए वैध है। इस पीरियड के बाद ग्राहक बीएसएनएल के 449 अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान में माइग्रेट कर दी जाएंगे। ग्राहक के अनुसार वह किसी बेहतर प्लान में माइग्रेट कर सकते हैं।

फाइबर नेटवर्क पर?

फाइबर नेटवर्क पर?

कई लोग जानना चाहते हैं कि क्या यह प्लान फाइबर नेटवर्क पर उपलब्ध है या नहीं! तो आपको बता दें कि यह प्लान फाइबर नेटवर्क पर नहीं है। एफटीटीएच नेटवर्क पर मासिक रेंटल चार्ज 375 रुपए है।

बीबी 249 प्लान के लिए डिपाजिट?

बीबी 249 प्लान के लिए डिपाजिट?

नए ग्राहकों के लिए लैंडलाइन डिपाजिट 500 रुपए के करीब है, इसके साथ एक महीने का ब्रॉडबैंड रेंट भी होगा।

ब्रॉडबैंड मॉडेम खरीदना जरुरी है?

ब्रॉडबैंड मॉडेम खरीदना जरुरी है?

नहीं, ब्रॉडबैंड मॉडेम खरीदना जरुरी नहीं है। बीएसएनएल बीबी 249 प्लान के लिए सब्सक्राइब करने को मॉडेम बीएसएनएल से मॉडेम खरीदने की जरुरत नहीं है। आप कहीं बाहर से भी खरीद सकते हैं।

पुराने बीएसएनएल यूज़र्स को मिलेगा प्लान?

पुराने बीएसएनएल यूज़र्स को मिलेगा प्लान?

सभी पुराने बीएसएनएल लैंडलाइन को यह प्लान मिल सकता है, यदि उन्होंने इससे पहले कोई बीएसएनएल बीबी इंटरनेट प्लान नहीं लिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Unlimited FREE Internet for 6 MONTHS: 10 Important Things You Need to Know. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X