AI की मदद से गूगल सर्च को कैसे बनाए पॉवरफुल?
14 मई 2024 को भारतीय समयनुसार देर रात गूगल I/O का इवेंट हो गया है जिसमें AI पर पूरा जोर दिया गया। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने जानकारी देते हुए बताया पूरी दुनिया में इस समय करोड़ो लोग Gemini AI का प्रयोग कर रहे हैं। वैसे तो इसमें AI से जुड़े कई एनाउंसमेंट किए गए जिनमें से सबसे अहम था, अब यूजर्स Gemini ऐप का प्रयोग एंड्रायड फोन में कर सकेंगे, इसके अलावा इसमें कई दूसरे फीचर्स भी जोड़े गए है जैसे पीडीएफ स्कैन करने के लिए थर्ड पार्टी की जगह जेमिनी की मदद से फोन में स्कैन कर सकेंगे। हालाकि फिलहाल ये सभी फीचर्स यूएस में इनेबल किए गए है उम्मीद है जल्द ही दूसरे देशों में भी इसे इनेबल किया जाएगा।

गूगल में AI ओवरव्यू को कैसे इनेबल करें?
- AI ओवरव्यू को इनेबल करने के लिए सबसे पहले https://labs.google/ पर जाना होगा, जहां पर होम पेज में AI Overview In Search Try It Now लिखा हुआ मिलेगा।
- ट्राई नाउ में क्लिक करने के बाद आप एक दूसरे पेज में चले जाएंगे, अगर मेल लॉगइन नहीं किया है तो अपनी प्राइमरी मेल आईडी की मदद से लॉगइन कर लीजिए। लॉगइन करने के बाद आपको Turn on का बटन मिलेगा जिस पर क्लिक करते ही कुछ टर्म एंड कंडीशन एक्सेप्ट करनी होगी जिसके बाद AI ओवरव्यू गूगल सर्च में एक्टीवेट हो जाएगा।
- अब आप अपनी प्राइमरी मेल आईडी से गूगल ऐप, क्रोम डेस्कटॉप, वेब ब्राउजर का प्रयोग करेंगे उसमें AI ओवरव्यू वर्क करेगा। जब तक आप इसे डिसेबल नहीं करेंगे AI ओवरव्यू अपने आप डिसेबल नहीं होगा।
गूगल में जो भी आर्टिकल और वीडियो सर्च करेंगे एआई ओवरव्यू आपको एक शॉर्ट डिस्क्रिप्शन, ऑडियो ऑप्शन के साथ देगा। गूगल का कहना है हो सकता है गूगल ओवरव्यू के एक्सपीरियंस में लोगों के साथ होने वाला इंट्रैक्शन और एक्सपीरियंस भी जुड़ा हो जिसकी मदद से इसकी क्वालिटी और रिजल्ट को और बेहतर किया जा सके।
एआई ओवरव्यू के पेज में सोर्स वेबसाइट के लिंक भी मिलेंगे यानी, वो वेबसाइट जहां से एआई ने जानकारी इक्ट्टा की है, अगर आपको लगता है सजेस्ट की गई जानकारी सही नहीं है तो दोबारा सर्च करने पर आपको दूसरा रिजल्ट मिलेगा। हम आपको बता दें जनरेटिव एआई की सुविधा फ़िलहाल एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








