Home
News

iPhone 17 Pro Max खरीदने के लिए डोनेशन मांग रही यूपी की इन्फ्लुएंसर, 1-2 रुपये भेज दो... Video

iPhone 17 Series लॉन्च होते ही लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह अपने फॉलोअर्स से iPhone 17 Pro Max खरीदने के लिए डोनेशन की अपील कर रही हैं। लखीमपुर जिले की रहने वाली माही सिंह खुद को "ब्यूटी क्वीन" बताती हैं।

माही ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने यूजर्स से कहा कि वे उनके दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सिर्फ 1 या 2 रुपये का डोनेशन भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि भारत में आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत करीब 1.49 लाख रुपये है।

iPhone 17 Pro Max खरीदने के लिए डोनेशन मांग रही यूपी की इन्फ्लुएंसर

क्यों चाहिए माही को नया iPhone?

माही का कहना है कि उनके पिता ने हाल ही में उन्हें आईफोन 16 गिफ्ट किया था, लेकिन अब उन्होंने अपग्रेड कराने से मना कर दिया। ऐसे में माही ने अपने सोशल मीडिया समुदाय से मदद मांग ली। उनका जन्मदिन 21 अक्टूबर को आने वाला है और उन्होंने बताया कि आईफोन 17 का नया कलर वेरिएंट उन्हें बेहद पसंद आया है।

सोशल मीडिया पर मिला मिला-जुला रिएक्शन

माही सिंह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे 'ओवर डिमांड' और 'एंटाइटलमेंट' करार दिया।

वहीं, कुछ ने कहा कि डोनेशन और सुपर चैट के जरिए क्रिएटर्स को सपोर्ट करना कोई नई बात नहीं है।

हालांकि, आलोचकों ने तंज कसते हुए लिखा कि अगर यह चलन शुरू हो गया तो आगे चलकर इन्फ्लुएंसर कार और घर खरीदने के लिए भी फंडिंग मांग सकते हैं।

यह पूरा मामला एक बार फिर इस बात को उजागर करता है कि इन्फ्लुएंसर इकॉनमी में क्राउडफंडिंग किस तरह तेजी से ट्रेंड बन रही है। अब देखना यह होगा कि माही सिंह को जन्मदिन पर आईफोन 17 प्रो मैक्स गिफ्ट करने वाले फॉलोअर्स मिलते हैं या नहीं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X