उप्र के 4 शहरों में लगेंगे हाईटेक कंट्रोल रूम
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के चार बड़े शहरों इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर एवं गाजियाबाद में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम की स्थापना कार्य में तेजी लाकर तीन माह में चालू करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम में 75 नये चार पहिया वाहन एवं मोटर साइकिल जीपीएस प्रणाली युक्त उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य सचिव पर जनपदों में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम की स्थापना के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम अत्याधुनिक कॉल सेंटर के रूप में विकसित किए जाने के लिए टेलीफोन ऑपरेटर को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिलाया जाए। साथ ही अब पुलिस संचार केवल वायरलेस पर निर्भर नहीं होगा बल्कि अब गश्त की गाड़ियों में ऐसे उपकरण लगाए जाएंगे जिनसे सूचनाओं का आदान-प्रदान डाटा कम्यूनिकेशन द्वारा तुरंत होगा।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था लागू हो जाने से पुलिस प्रतिक्रिया में तेजी आएगी तथा पुलिस घटना स्थल पर तत्काल पहुंच सकेगी साथ ही लखनऊ में 70 चैराहों पर सीसी टीवी कैमरो के अधिष्ठापन की कार्यवाही संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य में तेजी लाने के लिए जल्द ही कंस्लटेंट नियुक्त कर कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होंने इस कार्य की जिम्मेदारी एडीजी अरुण कुमार को सौंपते हुए निर्देश दिए कि सीसी टीवी कैमरे लगाने का कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूरा कराएं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications