वोडाफोन उपभोक्ता का फोन कॉल टैप किया जाता है
दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने इस बात को स्वीकारा है कि सरकारी जांच एजेंसियां उसके नेटर्वक पर होने वाली बातचीत, मैसेज और ईमेल रिकार्ड करते हैं। कंपनी ने खुद इन एजेंसियों को इसकी अनुमति दे रखी है। वोडाफोन का कहना है इस तरह से करीब 29 देशो में उसके नेटवर्क पर होने वाली बातचीत टैप होती रही है।
इसके लिए वोडाफोन ने 20 पन्नों की एक रिपोर्ट भी जारी की है जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है। इतना ही अगर सरकारी एजेंसियां चाहे तो वे वोडाफोन नेटर्वक पर बात करने वाले व्यक्ति की लोकेशन भी बता सकती है। कंपनी का कहना किसी भी देश में काम करने से पहले वहां के कानूनों को मानना पड़ता है इसके अलावा कंपनी के पास कोई चारा नहीं।

वोडाफोन का कहना है उसने ये सूचना सिर्फ इसलिए जारी की है ताकि सरकार को यकीन दिलाया जा सके कि वो निगरानी प्रणाली में पूरा सहयोग कर रही है। वहीं दूसरी ओंर वोडाफोन के इस खुलासे के बाद उपभोक्ताओं की निजता पर सवालिया निशान लग गया है। इस बारे में निजता का अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं का कहना है वोडाफोन का इस बात को स्वीकारना अपने आप में बहादूरी का काम है।


Click it and Unblock the Notifications








