Home
News

Upcoming Smartphone: सितंबर 2025 में लॉन्च होंगे कई तगड़े स्मार्टफोन, लिस्ट में एपल और सैमसंग भी

अगस्त 2025 में गूगल पिक्सल 10 सीरीज और वीवो V60 जैसे कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च के बाद अब सितंबर का महीना भी टेक लवर्स के लिए खास रहने वाला है। इस महीने एपल, सैमसंग, ओप्पो, मोटोरोला और लावा जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए डिवाइस लॉन्च कर सकती हैं। आइए, जानते हैं सितंबर 2025 के संभावित लॉन्च की पूरी लिस्ट...

सितंबर 2025 में लॉन्च होंगे कई तगड़े स्मार्टफोन

Apple iPhone 17 सीरीज

एपल 9 सितंबर को iPhone 17 सीरीज पेश कर सकता है। इसमें iPhone 17, iPhone 17 Air (जिससे Plus मॉडल रिप्लेस होगा), iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस बार नया डिजाइन और अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं। सप्लाई चेन और टैक्सेशन की वजह से कीमतें पहले से ज्यादा हो सकती हैं।

Samsung Galaxy S25 FE

सैमसंग का Galaxy S25 FE 5 सितंबर को IFA Berlin में लॉन्च हो सकता है। यह फोन फ्लैट फ्रेम, ट्रिपल कैमरा सेटअप और पांच कलर ऑप्शंस के साथ आ सकता है। इसमें 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, 8GB रैम और 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। भारत में इसकी कीमत करीब ₹62,999 हो सकती है।

Oppo F31 सीरीज

ओप्पो 12 से 14 सितंबर के बीच भारत में F31 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में Oppo F31, F31 Pro और F31 Pro+ शामिल होंगे। लीक्स के मुताबिक, सभी मॉडलों में 7,000mAh बैटरी मिलेगी। Pro+ वर्जन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट पर चलेगा, जबकि Pro और बेस मॉडल Dimensity 7300 और 6300 से लैस होंगे।

Motorola Razr 60 Swarovski Edition

मोटोरोला 1 सितंबर को भारत में अपना लिमिटेड Razr 60 Swarovski Edition लॉन्च कर सकता है। इसमें 35 Swarovski क्रिस्टल और 3D क्विल्टेड फिनिश मिलेगा। फोन के स्पेसिफिकेशन ओरिजिनल Razr 60 जैसे ही होंगे। इसमें 6.9-इंच LTPO pOLED डिस्प्ले, 50MP डुअल रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा और 4,500mAh बैटरी मिलेगी।

Lava Agni 4

लावा भी सितंबर में अपना नया Agni 4 लॉन्च कर सकता है। यह Agni 3 का सक्सेसर होगा। हालांकि, इसके फीचर्स और लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह अपने पिछले मॉडल से थोड़ा महंगा होगा।

कुल मिलाकर, सितंबर 2025 स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाला है, जहां प्रीमियम से लेकर मिड-रेंज और बजट सेगमेंट तक सभी कैटेगरी में नए डिवाइस देखने को मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X