Home
News

नया फोन लेना है? थोड़ा इंतजार करो! इस महीने आ रहे हैं ये दमदार स्मार्टफोन

Upcoming phones in June 2025: अगर आप पुराने से नए स्मार्टफोन पर स्विच करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। इस महीने यानी जून में कई तगड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं।

वनप्लस अपने कॉम्पैक्ट OnePlus 13s को लेकर आ रहा है, तो वीवो और पोको के पिटारे में भी नए फोन हैं। अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में फ्लैगशिप से लेकर बजट तक के डिवाइस शामिल हैं।

June में लॉन्च होंगे कई तगड़े स्मार्टफोन

OnePlus 13s

लिस्ट में पहले नंबर पर OnePlus 13s है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन और फ्लैगशिप फीचर्स की बदौलत यूज़र्स के बीच अच्छा-खासा उत्साह पैदा कर चुका है। इस फोन की एंट्री 5 जून को भारत में होगी। इसमें Qualcomm का पावरफुल चिपसेट और शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। अलर्ट स्लाइडर की जगह नया 'प्लस की' बटन मिलेगा, जिसे कंपनी सालों बाद रिप्लेस कर रही है।

Infinix GT 30 Pro

कम बजट में गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन तलाश रहे लोगों के लिए Infinix GT 30 Pro एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Infinix इस धांसू फोन को 3 जून को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट लगा होगा।

Vivo T4 Ultra

Vivo T4 Ultra कंपनी की 'T' सीरीज का सबसे फ्लैगशिप फोन होगा। इसमें 6.67‑इंच का pOLED 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 9300 चिपसेट मिलेगा। अपकमिंग फोन में 50MP IMX921 प्राइमरी कैमरा और 50MP पेरिस्कोप सेंसर दिया गया है। साथ ही इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus Nord CE 5

फीचर-पैक्ड Nord CE 4 के सक्सेसर के तौर पर कंपनी OnePlus Nord CE 5 को जून महीने में लॉन्च करेगी। इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। फोन में 6.78‑इंच का FHD+ OLED 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। साथ में फास्ट चार्जिंग वाली 7,100mAh बैटरी भी दी जाएगी।

Poco F7

फोन की पहली झलक मई में देखने को मिली थी, लेकिन इसकी एंट्री जून में होने वाली है। इसमें 7,550mAh बैटरी लगी होगी, साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर OIS के साथ 50MP कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 20MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X