नया फोन चाहिए? जून-जुलाई में आ रहे कई धांसू स्मार्टफोन; आपके लिए कौन बेस्ट
Upcoming Phones: नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जून-जुलाई 2025 में कई दमदार फोन लॉन्च होने वाले हैं। कुछ के बारे में डिटेल रिवील हो चुकी है, तो कुछ की डिटेल जल्द ही रिवील की जा सकती है।
फ्लैगशिप से लेकर बजट सेगमेंट तक के फोन एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं। आइए, जानते हैं अपकमिंग स्मार्टफोन्स की फुल लिस्ट।

Nothing Phone 3
Nothing ने आधिकारिक तौर पर अपने पहले ट्रू फ्लैगशिप स्मार्टफोन Phone 3 का लॉन्च पहले ही कन्फर्म कर दिया है। नया फोन 1 जुलाई को ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने वाला है। लॉन्च से पहले इसको टीज भी किया जा चुका है। इसमें रियर पैनल पर सिग्नेचर ग्लिफ लाइट इंटरफेस दिखाई नहीं देता है। Nothing Phone 3 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होने की उम्मीद है और यह अपग्रेडेड कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।
Oppo K13x
स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Oppo K13x एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। फिलहाल इसकी सटीक लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन आने से पहले बहुत कुछ पता चल गया है। यह जून के अंत तक लॉन्च हो सकता है। ओप्पो ने इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर लगा होगा, साथ में फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच कलर में इस फोन को लॉन्च किए जाने की खबरें चल रही हैं।
Vivo Y400 Pro
Vivo के Y लाइनअप में भी एक नया फोन शामिल है, जिसे आने वाले हफ्तों में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo Y400 Pro के बारे में लॉन्च से पहले बहुत कुछ सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि स्मार्टफोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट और 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ एक बड़े अपग्रेड के रूप में आ सकता है। इस फोन का डिजाइन भी ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसमें टेक्सचर्ड रियर पैनल और डुअल कैमरा सेटअप दिखाई पड़ता है।
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7, Z फ्लिप 7
अगर आप पावरफुल परफॉरमेंस वाले मल्टीटास्किंग फोन की तलाश में हैं, तो आपको नए सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और गैलेक्सी Z फ्लिप 7 का इंतजार कर लेना चाहिए। इन नए फोल्डेबल फोन के हर साल जुलाई में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें डिजाइन और परफॉर्मेंस में कई अपग्रेड होंगे। रिपोर्ट से पता चलता है कि गैलेक्सी Z फोल्ड 7 स्लिमर और लाइटवेट डिजाइन के साथ आ सकता है।
Poco F7
इस लिस्ट में Poco F7 स्मार्टफोन भी शामिल है, फोन को मिड-रेंड सेगमेंट में लॉन्च किए जाने की खबरें चल रही है। यह परफॉर्मेंस सेंट्रिक फोन होने वाला है। पोको F7 के इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर होने की उम्मीद है और इसमें 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








