7300mAh बैटरी और 90W चार्जिंग! इस हफ्ते लॉन्च हो रहे हैं 3 धमाकेदार 5G स्मार्टफोन
Upcoming Phones: अगर आप इस महीने नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। दरअसल, इस हफ्ते भारतीय मार्केट में Oppo, Vivo और Realme जैसी कंपनियां अपने फोन लॉन्च करेंगी, जो दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर से लैस होंगे।
इन फोनों में से एक तो 7300mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने वाला है। इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं रहेगी। लिस्ट में शामिल इन स्मार्टफोन्स की ज्यादातर खूबियों के बारे में पहले से ही पता चल चुका है। आइए नजर डालते हैं इस हफ्ते लॉन्च होने वाले इन तीन अपकमिंग स्मार्टफोन्स पर।

OPPO K13 5G - 21 अप्रैल को होगा लॉन्च
ओप्पो का यह स्मार्टफोन आज ही भारतीय मार्केट में एंट्री लेने वाला है। इसमें 6.67 इंच की Full HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ काम करेगी। मिड-रेंज स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें रियर पैनल पर 50MP+ 8MP कैमरा सेटअप होगा। अपकमिंग फोन 80W सूपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7000mAh बैटरी से लैस होगा। यह एंड्रॉइड 15 बेस्ड ColorOS 15 पर चलेगा। इसकी कीमत 20,000 रुपये के आस-पास होने की संभावना है।
Vivo T4 5G - 22 अप्रैल को होगा भारत में डेब्यू
Vivo T4 5G में 6.77 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलने की संभावना है। इस फोन की सबसे खास बात है इसकी 7300mAh की बैटरी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Vivo का यह फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड FunTouch OS पर काम करेगा। इसकी संभावित कीमत 20,000-25,000 रुपये हो सकती है।
Realme 14T 5G - 24 अप्रैल को होगा लॉन्च
Realme का यह अपकमिंग फोन भी इस हफ्ते धूम मचाने वाला है। इसमें 6.67-इंच की FHD+ एमोलेड स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज तक मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये हो सकती है।
इस हफ्ते लॉन्च हो रहे ये तीनों स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। अगर आप बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस को प्रायोरिटी देते हैं, तो इनमें से कोई भी फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








