Home
News

August 2025 में लॉन्च होंगे धमाकेदार स्मार्टफोन, नया खरीदना है तो इंतजार करो!

Upcoming smartphone: जुलाई में बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद भारतीय बाजार में अगस्त 2025 में थोड़ा सुस्ती देखने को मिलेगी, लेकिन फिर भी कई ऐसे स्मार्टफोन हैं, जो इस महीने धमाल मचाने के लिए तैयार है। खासतौर पर Google Pixel 10 सीरीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

इसके साथ ही Oppo और Vivo की मिड-रेंज के फोन भी आने वाले हैं। अगर आप नया फोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए।

August 2025 में लॉन्च होंगे धमाकेदार स्मार्टफोन

Google Pixel 10 सीरीज

Google अपने एनुअल "Made by Google" इवेंट में Pixel 10 सीरीज को अनवील करने जा रहा है। इस सीरीज में चार मॉडल होने की उम्मीद है- Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल गूगल अपने नए Tensor G5 चिपसेट के निर्माण के लिए Samsung Foundry की जगह TSMC का इस्तेमाल करेगा।

Oppo K13 Turbo Series 5G

Oppo अपने K13 Turbo Series 5G के दो मॉडल K13 Turbo और K13 Turbo Pro को लॉन्च करेगा। दोनों फोन में 6.80 इंच का 1.5K फ्लेक्सीबल AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 nits तक की पीक ब्राइटनेस का दावा है। स्टैंडर्ड K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 और प्रो में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

अन्य फीचर्स में ड्यूल 50MP रियर कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा, 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग शामिल हैं। फोन Android 15 बेस्ड ColorOS 15 पर चलेगा।

Vivo Y400 5G

Vivo Y400 5G, जो कि Y400 Pro के साथ एक नया नाम बनकर सामने आ रहा है। इसमें 6.67 इंच का FHD+ AMOLED स्क्रीन होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और ग्लैम व्हाइट तथा ओलिव ग्रीन कलर ऑप्शंस मिलेंगे। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल के खिलाफ सेफ्टी देगा।

50MP Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर के साथ, इसमें AI-बेस्ड फीचर्स जैसे Circle to Search, AI Transcript Assist और AI Notes Summary दिए जाएंगे। फोन में 6,000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का भी इंतजाम होगा।

Vivo V60

यह फोन 6.67 इंच के फ्लैट AMOLED डिस्प्ले के साथ 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 nits की पीक ब्राइटनेस प्रदान करेगा। कैमरा सेक्शन में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 50MP मेन, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3X टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस होगा। इसमें सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा शामिल किया जा सकता है।

फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। Vivo V60 में IP68+IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के फीचर्स और Android 16 बेस्ड FuntouchOS 16 चलने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X