Home
News

Upcoming Smartphones: जुलाई 2025 में स्मार्टफोन की बहार, लॉन्च होंगे कई तगड़े फोन

Upcoming Smartphones in July 2025: जुलाई 2025 स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। अगर आप नया फोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर सकते हैं। जुलाई महीने में स्मार्टफोन की बहार आने वाली है। इस महीने के पहले 10 दिनों में ही कई दमदार फोन भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होंगे।

इस महीने कई बड़ी टेक कंपनियां अपने फ्लैगशिप और मिड-रेंज डिवाइसेज लॉन्च करेंगी। चाहे आप पावरफुल कैमरा फोन की तलाश में हों या लंबी बैटरी वाले बजट डिवाइस की, जुलाई का महीना आपके लिए ढेरों ऑप्शन ला रहा है। आइए जानते हैं सभी अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में।

जुलाई 2025 में स्मार्टफोन की बहार, लॉन्च होंगे कई तगड़े फोन

01 जुलाई: Nothing Phone (3)

नथिंग 1 जुलाई को Nothing Phone (3) को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर रहा है। यह कंपनी का अब तक का सबसे फ्लैगशिप फोन होने वाला है। इसमें 6.7 इंच LTPO OLED डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। अपकमिंग फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें नया पेरिस्कोप जूम लेंस मिलेगा। Glyph की जगह नया डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले इंटरफेस और पावर के लिए 5,150mAh बैटरी दी जाएगी।

कीमत- भारत में 45,000-50,000 रुपये एक्सपेक्टेड

03 जुलाई: OPPO Reno14 Series

ओप्पो की नई Reno14 सीरीज दो वेरिएंट में आ रही है। इसमें Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G लॉन्च होंगे।

Reno 14 5G- रेनो 14 5G में 6.59 एमोलेड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ और MediaTek Dimensity 8350 चिप मिलेगी। इसमें 80W चार्जिंग के साथ 6,000mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है। साथ में 50MP+50MP+8MP कैमरा सेटअप होगा।

Reno 14 Pro 5G-

  • 6.83 AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 8450
  • 50MP क्वाड कैमरा (भारतीय वेरिएंट)
  • 6,200mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग

एडवांस AI कैमरा फीचर्स: AI Livephoto 2.0, AI Editor 2.0, AI Recompose

कीमत: Reno 14- 35,000 रुपये | Reno 14 Pro- 50,000 रुपये (एक्सपेक्टेड)

04 जुलाई: TECNO POVA 7 Series

टेक्नो के नए POVA 7 सीरीज फोन स्टाइल और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन हैं। इसमें म्यूजिक और वॉल्यूम के लिए नया Delta Light इंटरफेस नोटिफिकेशन मिलेगा। फोन सॉलिड बिल्ड और ज्योमेट्रिक डिजाइन के साथ एंट्री लेगा। इसमें
ड्यूल रियर कैमरा और 5G सपोर्ट सपोर्ट होगा।

वेरिएंट्स: POVA 7, 7 Pro, 7 Ultra 5G

सेल: फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव बिक्री

08 जुलाई: OnePlus Nord 5 और Nord CE5

OnePlus Summer Launch Event के तहत कंपनी दो नए डिवाइस लॉन्च कर रही है।

OnePlus Nord CE5

  • 7,100mAh की बड़ी बैटरी
  • एक्सपेक्टेड कीमत: 25,000 रुपये

OnePlus Nord 5

  • फिलहाल डिटेल्स सीमित, लेकिन स्पेक्स में बड़े अपग्रेड की उम्मीद

09 जुलाई: Samsung Galaxy Z Fold7 | Flip7 | FE

Samsung अपनी फोल्डेबल सीरीज के नए वर्जन लेकर आ रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी और डिजाइन दोनों में अपग्रेड देखने को मिलेगा।

Galaxy Z Fold7: Snapdragon 8 Elite चिपसेट, नया डिजाइन

Galaxy Z Flip7: Exynos 2500 चिपसेट

Galaxy Z FE: डिटेल्स नहीं है।

सभी डिवाइस Android 16-बेस्ड One UI पर चलेंगे

10 जुलाई: HUAWEI Pura 80 Series (ग्लोबल लॉन्च)

Huawei अपनी Pura 80 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है। भारत में इसकी अवेलेबिलिटी पर अब तक कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन कैमरा और डिजाइन में हाई-एंड अप्रोच देखने को मिल सकती है।

जुलाई 2025 में स्मार्टफोन लवर्स की मौज

जुलाई का महीना Nothing, Oppo, OnePlus, Samsung, TECNO और Huawei जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए एक मेगा लॉन्च विंडो साबित होगा

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X