Upcoming Smartphones: सितंबर में एंट्री मारेंगे कई तगड़े स्मार्टफोन, बजट और फ्लैगशिप सेगमेंट में होगी एंट्री
Upcoming Smartphones September 2025 टेक लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने भारतीय और ग्लोबल मार्केट में कई बड़े ब्रांड्स अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में बजट से लेकर फ्लैगशिप तक के स्मार्टफोन शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा Apple iPhone 17 सीरीज की है, जिसे 9 सितंबर को पेश किया जाएगा।
वहीं, Samsung, Oppo, Tecno और Motorola जैसी कंपनियां भी अपने नए डिवाइस मार्केट में उतारने वाली हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं सितंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट...

Motorola Razr 60 Brilliant Collection (Swarovski Edition)
लॉन्च डेट - 1 सितंबर 2025
लेनोवो की सब्सिडियरी Motorola ने अपने फ्लिप स्मार्टफोन का नया Brilliant Collection Edition लॉन्च कर दिया है। यह खास एडिशन 35 Swarovski क्रिस्टल्स से सजा हुआ है और क्विल्टेड वीगन लेदर बैक के साथ आता है। फोन का डिजाइन और पावर बटन भी क्रिस्टल-इंस्पायर्ड हैं। इसका कलर Pantone Ice Melt है।
Tecno Pova Slim 5G
लॉन्च डेट - 4 सितंबर 2025
Tecno भारत में अपना Pova Slim 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का "सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन" होगा। इसकी मोटाई केवल 5.75mm बताई जा रही है।
Samsung Galaxy S25 FE
लॉन्च डेट - 4 सितंबर 2025
Samsung अपने Galaxy Event 2025 में नया Galaxy S25 FE पेश करेगी। इसमें 6.7-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2400 चिपसेट और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 4,900mAh बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन OneUI 8 (Android 16) पर चलेगा।
Apple iPhone 17 Series
लॉन्च डेट - 9 सितंबर 2025
Apple अपने वार्षिक Apple Event 2025 में iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करेगी। इसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल शामिल होंगे।
iPhone 17 Air को Plus मॉडल का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। Pro मॉडल्स में 48MP पेरिस्कोप कैमरा लेंस और ProMotion OLED डिस्प्ले (120Hz) मिल सकता है।
पूरी सीरीज में नया A19 Bionic Processor दिया जाएगा।
Oppo F31 Series
एक्सपेक्टेड लॉन्च डेट - 12 से 14 सितंबर 2025
Oppo अपनी F31 Series लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें Oppo F31, F31 Pro और F31 Pro+ शामिल होंगे।
सितंबर का महीना स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरप्राइज और इनोवेशन से भरा रहेगा। चाहे आप बजट फोन की तलाश में हों या फ्लैगशिप मॉडल के दीवाने हों, इस महीने आपके पास कई नए ऑप्शन उपलब्ध होने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications

