August में लॉन्च होंगे तगड़े स्मार्टफोन, बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट में होगी एंट्री!
Upcoming Smartphones: जुलाई में कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। अगस्त में भी कंपनियां कई तगड़े फोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं। इस महीने मोटोरोला, गूगल, वीवो और ओप्पो जैसी कंपनियां नए डिवाइस लेकर आ रही हैं।
अगर आप नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार किया जा सकता है। इस महीने सिर्फ फ्लैगशिप ही नहीं बल्कि मिड-रेंज स्मार्टफोन भी आ रहे हैं।

Motorola G86 Power
मोटोरोला अगले महीने मिड-रेंज सेगमेंट में Motorola G86 Power नाम से एक नया फोन लेकर आ रहा है। इसकी एक्सपेक्टेड कीमत 20,000 रुपये से कम रह सकती है। इस फोन का डिजाइन एज सीरीज के स्मार्टफोन की तरह ही होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट हो सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली डिस्प्ले हो सकती है।
Google Pixel 10 Series
गूगल अपनी Google Pixel 10 सीरीज को 20 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है। इसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold को लॉन्च किए जाने की खबरें चल रही हैं।
पिक्सल 10 में 50MP मेन सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Tensor G5 प्रोसेसर मिलेगा। पिक्सल 10 प्रो और प्रो एक्सएल 16GB तक रैम ऑफर कर सकते हैं। इसमें 50MP मेन + 48MP टेलीफोटो + 48MP अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकते हैं।
Vivo V60
Vivo V60 अगले महीने 12 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। यह चीन में मौजूद vivo V60 का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,500mAh की बैटरी मिलेगी।
Vivo T4R
Vivo T4R अगले महीने तो नहीं लेकिन इस महीने की आखिरी तारीख को एंट्री लेने वाला है। इसमें क्वाड-कर्व्ड डिजाइन मिलेगा। इसमें डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट और पंच-होल एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसे IP68/IP69 रेटिंग मिली होगी।
vivo Y400 5G
लिस्ट में Vivo Y400 5G का नाम भी शामिल है। इसकी कीमत 20,000 से कम रह सकती है। इसमें 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। फोन ऑलिव ग्रीन और ग्लैम व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








