70 वर्ष से अधिक आयु है तो बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करने की ज़रूरत नहीं
आधार कार्ड धारकों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा हर दस साल में स्वेच्छा से अपने बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा है कि लोगों को समय से अपने आधार कार्ड से जुड़े चेहरे और फिंगरप्रिंट स्कैन को अपडेट करने के लिए प्रेरित करेगा.

बायोमेट्रिक्स अपडेट करना क्यों ज़रूरी
बता दें कि 70 वर्ष से अधिक आयु के आधार कार्ड धारकों को अपने बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट कराने की ज़रूरी नहीं है. वर्तमान में, पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को अपना बायोमेट्रिक्स अपडेट करना ज़रूरी है. पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार नामांकन बच्चे की चेहरे की छवि और माता-पिता या अभिभावक के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के आधार पर किया जाता है.
आधिकारिक सूत्रों का हवाला देते हुए, पीटीआई ने बताया कि UIDAI लोगों को 10 साल में एक बार स्वेच्छा से अपने बायोमेट्रिक्स डेटा को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. यह लोगों को समय के साथ अपने आधार को अपडेट करने के लिए प्रेरित करेगा.
मेघालय में आधार का नामांकन देरी से शुरू हुआ
बता दें कि मेघालय, नागालैंड और लद्दाख में लोगों के एक मामूली प्रतिशत को छूट देते हुए, आधार संरक्षक यूआईडीएआई ने कथित तौर पर भारत में लगभग सभी वयस्कों को नामांकित किया है. एनआरसी (National Register of Citizens) मुद्दे के कारण, मेघालय में आधार नामांकन देर से शुरू हुआ, रिपोर्ट के अनुसार, जिसमें कहा गया है कि नागालैंड और लद्दाख में दूरदराज के क्षेत्रों को कवर किया जाना बाकी है.

बच्चों को पंजीकृत किया गया
यूआईडीआईए के एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने इस वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों अप्रैल से लेकर जुलाई के बीच में पांच साल तक के 79 लाख से अधिक बच्चों को पंजीकृत किया गया है.
वैसे आप सभी जानते ही हैं कि आज के समय में आधार कार्ड का इस्तेमाल हर जगह हो रहा है. फिर चाहे ट्रेन का टिकट हो या बच्चे के स्कूल का एडमिशन, हर जगह इसका इस्तेमाल होता है. इसलिए हमें अपने आधार कार्ड को अपडेट करते रहना चाहिए. जिससे हमें किसी भी कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े. वहीं सरकार की ओर से लोगों को आपका आधार नंबर किसी भी व्यक्ति को देने के लिए हमेशा अलर्ट किया जाता है.


Click it and Unblock the Notifications








