नोकिया स्मार्टफोन के बारे में HMD ग्लोबल कर सकती है बड़ा एलान
HMD global ने पिछले महीने ही भारत में Nokia 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह कंपनी का एक बजट रेंज का स्मार्टफोन है और अब तक का सबसे सस्ता डिवाइस भी है। इस फोन की हाईलाइट है इसकी बैटरी, जो कि कंपनी के मुताबिक एक सिंगल चार्ज पर 2 दिनों तक चलती है।
नोकिया 2 भारत में 31 अक्टूबर को पेश किया गया था, लेकिन तब से अब तक फोन की सेल भारत में नहीं हुई है। फिलहाल HMD ग्लोबल ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Nokia 2 का जो वैरिएंट भारत में पेश किया था वो 1जीबी रैम के साथ आता है और उसमें 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। अब सुनने में आ रहा है कि नोकिया 2 का 2जीबी रैम वैरिएंट भी भारत में पेश किया जा सकता है। BSU की रिपोर्ट के अनुसार HMD नया और अपग्रेडेड वैरिएंट भारत में लॉन्च करेगी, ज्सिमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी।
कहा जा रहा है कि कंपनी ऐसा मार्केट में चल रहे कम्पटीशन को ध्यान में रखते हुए कर रही है। साथ ही बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में देखें तो 2जीबी रैम से कम के फोन आपको कम ही मिलेंगे। खासकर जिस कीमत में नोकिया 2 आ सकता है, उसमें आपको कम से कम 2जीबी रैम मिल जाएगी।
इसके अलावा NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट कहा गया है कि Nokia 2 भारत में 7,399 रुपए तक की कीमत में आएगा, जबकि इसको 6,730 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रिटेल स्टोर्स को फोन का स्टॉक मिल चुका है जो कि एक या दो दिनों में सेल के लिए पेश कर दिया जाएगा।
हालांकि अभी तक नोकिया 2 की भारत में कीमत के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो 1जीबी रैम वैरिएंट 6,999 रुपए में पेश हो सकता है और इसकी सेल इस महीने के अंत तक ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए हो सकती है। जबकि 2जीबी रैम वैरिएंट फोन 7,999 रुपए में दिसंबर के अंत तक सेल के लिए आएगा।
बता दें कि इससे पहले HMD ग्लोबल ने अपने स्मार्टफोन नोकिया 5 का भी अपग्रेडेड वैरिएंट भारत में पेश किया था, जो कि फ्लिप्कार्ट के जरिए सेल के लिए उपलब्ध हुआ है, जो फ्लिप्कार्ट पर 13,499 रुपए में पेश हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications