Home
News

UPI Circle बनाएगा आपकी पेमेंट जर्नी को और भी आसान, बिना बैंक अकाउंट के कैसे करें पैसे ट्रांसफर

Google ने अपने Google For India 2024 इवेंट में UPI Circle नामक फीचर लॉन्च कर दिया है, जो कि Google Pay ऐप पर उपलब्ध होगा। यह नई सुविधा यूजर्स के लिए वित्तिय लेन-देन की प्रकिया को सरल बनाने के लिए पेश की गई है। Google के मुताबिक, UPI Circle जल्द ही ऐप पर उपलब्ध होगा।

UPI Circle उन लोगों की मदद करेगा, जो अभी तक कैश का इस्तेमाल करते हुए आ रहे हैं। इस फीचर के माध्यम से दोस्त या परिवार के भरोसेमंद लोग उनके लिए डिजीटल पेमेंट कर सकते हैं। इसमें आपको या आपके दोस्त को बैंक अकाउंट लिंक करने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने दोस्त के Google Pay अकाउंट से पेमेंट कर सकते हैं।

UPI Circle बनाएगा आपकी पेमेंट जर्नी को और भी आसान, जानें कैसे

UPI Circle से कितने लोग कर सकेंगे पेमेंट

UPI Circle के साथ एक प्राइमरी यूजर्स और 5 सेकंडरी यूजर्स को पेमेंट करने की परमिशन मिलेगी। लेकिन प्रत्येक सेकंडरी यूजर्स एक समय में केवल एक UPI Circle का हिस्सा हो सकता है।

UPI Circle में दो प्रकार की मिलेगी सुविधा

पूरा अधिकार देना: आप किसी को अपने गूगल पे अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करने का पूरा अधिकार दे सकते हैं। आप किसी व्यक्ति को हर महीने कितना पैसा ट्रांसफर करना है, यह भी तय कर सकते हैं।

आंशिक अधिकार देना: आप किसी अपने व्यक्ति को Google pay अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करने का कुछ अधिकार दे सकते हैं। इसके लिए हर बार आपको व्यक्ति को मंजूरी देनी होगा।

सुरक्षा उपाय

अगर आप किसी को अपने गूगल पे अकाउंट से जोड़ना चाहते हैं, तो आपको 30 मिनट तक का इंतजार करना होगा। इसके पीछे की वजह सुरक्षा प्रयासों को मजबूत करना है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर उन लोगों के लिए काफी मददगार होगा, जिनके घर में बुजुर्ग सदस्य डिजीटल पेमेंट करना नहीं जानते हैं, जिनके घर में बच्चे या घर में काम करने वाले लोग हैं।

UPI Circle का कैसे करें इस्तेमाल

UPI Circle फीचर अब एंड्रायड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है। इसके लिए आपको अपने ऐप को अपडेट करना होगा।

  • आपके Google Pay में बैंक अकाउंट जुड़ा हुआ होना चाहिए।
  • उस व्यक्ति का UPI ID आपके फोन में सेव होना चाहिए।
  • उस व्यक्ति को अपना गूगल पे ऐप ओपन करना होगा और QR कोड स्कैन करना होगा।
  • अब आपको गूगल पे ऐप पर प्रोफाइल फोटो या नाम पर टैप करना होगा।
  • यहां आपको व्यक्ति को पूरा अधिकार या आंशिक अधिकार में से किसी एक को चुनना होगा।
  • अब आपको व्यक्ति को मंजूरी देनी होगा।

कैसे कर सकेंगे पेमेंट

UPI Circle सेट हो जाने के बाद आपका दोस्त या रिश्तेदार हर महीने 15,000 रुपये तक पेमेंट कर सकते है। हर पेमेंट पर आपको अपनी परमिशन देनी होगी। आप और आपका दोस्त या रिश्तेदार दोनों ही गूगल पे में यह देख सकेंगे कि पेमेंट हुआ है या नहीं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
UPI Circle will help those people who are still using cash. Through this feature, trusted friends or family members can make digital payments for them.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X