Home
News

UPI Down: डामाडोल हुई यूपीआई की सर्विस; देशभर में डिजिटल पेमेंट ठप, यूजर्स बोले- न फोनपे चला, न गूगल पे!

UPI Down: भारत में एक बार फिर यूपीआई डाउन हो गया है। नई रिपोर्ट में पता चला है कि 12 अप्रैल, 2025 को लोगों यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस बड़ी रुकावट के कारण पूरे भारत में कई यूजर्स को डिजिटल पेमेंट करने में समस्या हुई। इस समस्या के बारे में कई यूजर्स ने सोशल मीडिया और आउटेज-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म पर इसकी रिपोर्ट की।

रिपोर्ट में बताया गया कि पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे फेमस ऐप काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में लोगों को बेसिक खरीदारी करते समय, बिल पेमेंट में और पैसे ट्रांसफर करने में समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसे में UPI पर निर्भर रहने वाले हजारों लोग इससे बहुत परेशान रहे।

UPI Down: डामाडोल हुई GooglePay, PhonePe Paytm की सर्विस

डाउनडिटेक्टर पर मिली शिकायत

जहां एक तरफ आउटेज की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर की जा रही है, वहीं इस तरह के आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने भी इसके बारे में जानकारी दी है।
बता दें कि डाउनडिटेक्टर पर दोपहर 1:00 बजे के आसपास लगभग 2,300 से ज्यादा शिकायतें रिपोर्ट की गई हैं।
लगभग 81 प्रतिशत यूजर्स ने रिपोर्ट में पेमेंट के दौरान समस्या होने की जानकारी दी। वहीं 17 प्रतिशत ने फंड ट्रांसफर और 2% ने खरीदारी की समस्याओं की सूचना दी। आउटेज ने अलग-अलग बैंकों और प्लेटफॉर्म के उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किया।

क्या है आउटेज का कारण?

फिलहाल अभी तक आउटेज का सही कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि ये समस्या जल्दी से ठीक हो जाए। बता दें कि 1 महीने में लगभग 3 बार यूपीआई डाउन हुआ है। अब तक, NPCI या UPI प्लेटफॉर्म की ओर से कारण या समाधान को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ऐसे में यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे सर्विसेज के पूरी तरह से बहाल होने तक पेमेंट के दूसरे ऑप्शन का इस्तेमाल करें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X