भारत में शुरू हुई UPI One World Wallet सर्विस, पेमेंट करना होगा और भी आसान
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सोमवार यानी 22 जुलाई 2024 से दुनियाभर के सभी देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए UPI One World Wallet शुरू करने का ऐलान किया है। यह पहल इंटरनेशनल विजिटर्स को सहज, वास्तिवक समय में डिजिटल पेमेंट एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
UPI यूजर्स को मिली नई सर्विस
बता दें की UPI One World Wallet को पिछले साल भारत में आयोजित हुई G20 समिट के दौरान पहली बार पेश किया गया था। लेकिन अब ये कई और देशों से भारत आने वाले लोगों के लिए उपलब्ध होगा।

विदेशी लोग Made In India टेक्नोलॉजी की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पहल के शुरू होने से कैश ले जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और विदेशी करंसी ट्रांजेक्शन की मुश्किलें भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
कहां कर सकेंगे इस सुविधा का इस्तेमाल
UPI One World Wallet का लाभ पासपोर्ट और लीगल वीजा के आधार पर पूर्ण केवाईसी (KYC) प्रोसेस के बाद हवाई अड्डों, होटलों और दूसरे टचपॉइंट्स पर अधिकृत PPI जारीकर्ताओं के माध्यम से उठाया जा सकता है।
NPCI के प्रवक्ता का कहना है कि इस सर्विस को शुरू करने के पीछे का मकसद विदेशों से आने वाले लोगों की मुश्किलों को कम करना है। वहीं इसे UPI से लैस करके उनके अनुभव को और बेहतर बनाना है, जो भारतीयों के बीच सबसे पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन है। इसके अलावा इंटरनेशनल विजिटर्स UPI One World Wallet का इस्तेमाल करके अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को भी पूरा कर सकते हैं।
डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने पर दिया गया जोर
यह सर्विस सुविधाजनक लोडिंग की अनुमति देता है। विदेशी यात्रियों को भारत द्वारा डेवलप किए गए रियल टाइम पेमेंट सिस्टम का अनुभव प्रदान करने के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। बता दें कि यह सर्विस भारतीय रिजर्व बैंक के मार्गदर्शन में एनपीसीआई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और ट्रासकॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








