UPI Rules Change: यूजर्स ध्यान दें! 1 अप्रैल से इन मोबाइल नंबर पर नहीं चलेंगे Google Pay, PhonePe और Paytm
UPI Rules Change: पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन पेमेंट का चलन काफी बढ़ गया है। आजकल ज्यादातर लोग Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स के जरिए पेमेंट करते हैं। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि आने वाले समय में कुछ मोबाइल नंबर में UPI ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm काम नहीं करेंगे तो? जी हां, 1 अप्रैल 2024 से UPI से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने जानकारी दी है कि अगर कोई मोबाइल नंबर लंबे समय से एक्टिव नहीं है, तो उसे बैंक अकाउंट से हटा दिया जाएगा। ऐसे में अगर आपका भी बैंक अकाउंट किसी इन-एक्टिव मोबाइल नंबर से जुड़ा है, तो 1 अप्रैल के बाद आप UPI ऐप्स के जरिए ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर सकेंगे।

NPCI ने क्यों लिया ये फैसला?
साइबर क्राइम को कंट्रोल करने के लिए NPCI ने यह कदम उठाया है। जैसा कि हम जानते हैं कि हाल के दिनों में डिजिटल फ्रॉड के मामलों में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में इन-एक्टिव मोबाइल नंबरों के कारण बैंकिंग और UPI सिस्टम में टेक्नोलॉजी रिलेटेड प्रॉब्लम्स आ सकती हैं।
अगर टेलीकॉम कंपनियों ने कोई पुराना नंबर किसी नए यूजर को दे दिया है, तो यह फ्रॉड और गलत ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए UPI यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये कदम उठाया है।
क्या होगा असर?
अगर आपका बैंक अकाउंट किसी ऐसे मोबाइल नंबर से जुड़ा है, जो लंबे समय से उपयोग में नहीं है, तो बैंक इसे इन-एक्टिव समझ कर हटा सकता है।
ऐसे में आप इस नंबर से जुड़े सभी UPI ऐप्स पर कोई ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेंगे। बैंक ये कदम इसलिए भी उठा रहा है, क्योंकि अगर आपका नंबर इन-एक्टिव रहने के कारण लंबे समय से यूज नहीं हो रहा है, तो टेलीकॉम कंपनियां इसे किसी और को अलॉट कर देती हैं। ऐसे में आपके बैंक अकाउंट से गलत ट्रांजैक्शन हो सकता है या पेमेंट फेल भी हो सकती है।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- हमेशा अपने बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर को चेक करें।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपका बैंक अकाउंट एक्टिव मोबाइल नंबर से जुड़ा हो।
- अगर आप नंबर बदल रहे हैं, तो इसे बैंक में अपडेट करें।
- अगर आपका फोन नंबर काम नहीं कर रहा है, तो अपने ऑपरेटर से इसके बारे में पता करें।
- अगर आपका नंबर बंद हो चुका है, तो उसे जल्द से जल्द री-एक्टिवेट कराएं।
- लंबे समय तक नंबर का इस्तेमाल न करने से वह बंद हो सकता है।
- नंबर को एक्टिव रखने के लिए समय-समय पर रिचार्ज कराएं।
- बैंक और UPI ऐप्स में अपडेटेड जानकारी दें।
बैंकों और UPI ऐप्स के लिए भी नया नियम
NPCI ने बैंकों और UPI सर्विस प्रोवाइडर को कहा है कि वे हर हफ्ते मोबाइल नंबरों को रिव्यू करें। इस प्रोसेस के जरिए जो भी फोन नंबर एक्टिव नहीं हैं, उन्हें बैंकिंग सिस्टम से हटाया जाएगा।
इसलिए अगर आप भी UPI ऐप्स के जरिए डिजिटल पेमेंट करते हैं, तो 1 अप्रैल से पहले अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक बार जरूर चेक कर लें।
अगर आपका नंबर एक्टिव हो चुका है, तो तुरंत उसे अपडेट कराएं, वरना आपको ट्रांजैक्शन में परेशानी हो सकती है। NPCI ने ये कदम डिजिटल पेमेंट को सिक्योर करने के लिए लिया गया है। इससे साइबर क्राइम को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
आप अपने ऑपरेटर्स यानी Jio, Airtel, Vi और BSNL से सीधे कॉन्टैक्ट करके अपने नंबर के बारे में अपडेट ले सकते हैं। ऐसे में अगर आपका नंबर बंद होता है तो आप तुंरत अपने बैंक और यूपीआई ऐप में अपडेट जरूर करें। इससे इस तरह की साइबर अपराध को रोकने में मदद मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








