1 अगस्त से बदल जाएंगे UPI Rules, पेमेंट्स होंगे फास्ट, सुरक्षित और आसान!
UPI Rules: 1 अगस्त यानी कल से UPI से जुड़े कई जरूरी नियमों में बदलाव होने जा रहा है। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इन नियमों को बिल्कुल भी दरकिनार नहीं करना चाहिए। बल्कि इनके बारे में ध्यान से जान लेना चाहिए।
1 अगस्त 2025 से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के लागू होने वाले नियमों का मकसद UPI सिस्टम को ज्यादा स्मूथ, तेज और सुरक्षित बनाना है। इन बदलावों की वजह से आपका ट्रांजैक्शन एक्सपीरियंस बेहतर हो जाएगा।

ऑटोपे रिक्वेस्ट अब रात 12 से सुबह 7 बजे के बीच आएंगी
अगर आपने Netflix, SIP या किराए जैसी चीजों के लिए ऑटोमैटिक पेमेंट सेट किया है, तो UPI ऐप्स ये रिक्वेस्ट आधी रात से सुबह के बीच भेजेंगे। इससे दिन में सर्वर पर लोड कम होगा और पेमेंट्स जल्दी प्रोसेस होंगे।
UPI बैलेंस चेक करने पर अब होगी लिमिट
बहुत से लोग दिन में कई बार बैंक बैलेंस चेक करते हैं, जिससे सिस्टम स्लो हो जाता है। अब NPCI इस पर डेली लिमिट लगाने जा रहा है। कितनी बार चेक कर सकेंगे, ये संख्या अभी साफ नहीं है, लेकिन इससे ऐप्स जल्दी और सही काम करेंगे।
फेल ट्रांजैक्शन का स्टेटस अब तुरंत मिलेगा
अक्सर पेमेंट करते वक्त 'processing' या 'pending' जैसा स्टेटस काफी देर तक बना रहता है। 1 अगस्त के बाद ऐसे मामलों में आपको सेकंड्स में पता चल जाएगा कि पेमेंट हुआ या फेल हो गया।
बैंक खाता लिंक करना होगा और भी सेफ
अब जब आप नया बैंक अकाउंट UPI से जोड़ेंगे, तो कड़ा वेरिफिकेशन होगा। इससे गलत अकाउंट जुड़ने और फ्रॉड की संभावना बहुत कम हो जाएगी।
UPI हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है, और अब ये नए नियम इसे और ज्यादा भरोसेमंद बना देंगे। अगर आप इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इन बदलावों को समझना और इनके हिसाब से तैयार रहना आपके लिए फायदेमंद होगा।


Click it and Unblock the Notifications








