Home
News

UPI ट्रांजेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1 दिन में करोड़ों से ज्यादा लेनदेन

By Devesh

भारत में पिछले डेढ़ से दो सालों में ऑनलाइन पेमेंट यूज़ करने की संख्या काफी बढ़ी है। भारत के लोगों कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देते हुए यूनाफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को यूज़ काफी ज्यादा मात्रा में करना शुरू कर दिया है। रोजाना यूपीआई यूज़ करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होते जा रहा है। बुधवार को इस क्रम में एक नया रिकॉर्ड बना। बीते बुधवार को भारत में सबसे ज्यादा लोगों ने यूपीआई सिस्टम के जरिए पेमेंट की और यह एक रिकॉर्ड बन गया।

UPI ट्रांजेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1 दिन में करोड़ों से ज्यादा लेनदेन

बुधवार को भारत में 10 मीलियन यानि करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने यूपीआई सिस्टम के जरिए पेमेंट किया जिससे कैशलैस ट्रांजेक्शन की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। यह रिकॉर्ड अपने-आप में काफी खास है क्योंकि भारत में दो साल पहले तक काफी लोग यूपीआई के बारे में जानते तक नहीं थे। भारत में हुई नोटबंदी के बाद लोगों में कैशलेस सिस्टम के प्रति जागरूकता तेजी से फैली और बुधवार को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसका इस्तेमाल किया।

यूपीआई एक कैशलेस ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम है, जिसे एनपीसीआई ने लॉन्च किया था। यूपीआई के जरिए दो बैंकों के बीच मोबाइल से सुरक्षित लेन-देन करने की सुविधा लोगों को काफी पसंद आई। इससे पैसे भेजने वाले के बारे में कोई ज्यादा जानकारी के बिना भी आसानी से सुरक्षित ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

बुधवार को एनपीसीआई के भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM) के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि, "#इंस्टैंट पेमेंट #10मिलियन #डिजिटल इंडिया, #हाई ऑन यूपीआई." इसके अलावा गुरुवार को वित्त सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार ने भी ट्वीट किया, "न्यू इंडिया ने दिल से डिजिटलीकरण को गले लगा लिया। यूपीआई लेनदेन 10 मिलियन / दिन पहुंचना हमारे लिए मील का पत्थर है। दिसंबर 2017 में आंकड़ा 169 M था जो मई 2018 तक 236 M तक पहुंच गया है। पिछले 6 महीनों में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दरअसल, 30 दिसंबर 2016 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किए गए ऑनलाइन पेमेंट एप भीम के आने के बाद यूपीआई ट्रांजेक्शन को काफी ज्यादा फायदा हुआ। जिसका फायदा पिछले साल से ही दिखने लगा था। पिछले मई में यूपीआई के जरिए करीब 189.5 मिलियन ट्रांजेक्शन हुए थे जो करीब 33, 289 करोड़ रुपए के थे। इनमें से 14 मिलियन ट्रांजेक्शन 5,747.5 करोड़ ट्रांजेक्शन भीम एप के जरिए किए गए थे।

अभी तक भारत में करीब 27 मिलियन लोगों ने एड्रॉइड फोन में भीम एप को डाउनलोड किया है और करीब 1.4 मिलियन लोगों ने आईफोन प्लेटफॉर्म में किया है। एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक साल में करीब 2000% तक यूपीआई ट्रांजेक्शन में बढ़ोतरी हुई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
On Wednesday, 10 million Indians in India ie more than 10 million people made payment through the UPI system, which has created a new record in the world of cashless transaction.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X