Home
News

संसद में WhatsApp पर बैन! अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

अमेरिका की संसद यानी US House of Representatives ने अपने सभी कर्मचारियों को सरकारी डिवाइस पर WhatsApp इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों को मोबाइल, डेस्कटॉप और वेब तीनों पर ही वॉट्सऐप इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं है। अगर कोई कर्मचारी गलती से भी ऐसा करता पाया जाता है तो उस पर एक्शन भी लिया जा सकता है।

इस फैसले की जानकारी संसद के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (CAO) ने ईमेल के जरिए दी। रिपोर्ट के मुताबिक, संसद की साइबर सिक्योरिटी टीम ने WhatsApp को एक 'हाई रिस्क ऐप' बताया है।

WhatsApp पर बैन! अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला

उनका कहना है कि WhatsApp में डेटा की सुरक्षा को लेकर ट्रांसपेरेंसी नहीं है, स्टोर किए गए डेटा के लिए एन्क्रिप्शन नहीं है और इसके इस्तेमाल में कुछ और भी सुरक्षा खतरे हो सकते हैं।

अब कौन से ऐप्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं?

WhatsApp की जगह संसद के कर्मचारी अब माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, Wickr, Signal, iMessage और FaceTime का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमेरिकी संसद में काम करने वाले कर्मचारियों को फिशिंग स्कैम से सावधान रहने की भी सलाह दी गई है।

Meta ने क्या कहा?

Meta के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने X पर कहा-

"हम संसद के इस फैसले से पूरी तरह असहमत हैं। WhatsApp पर सभी मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं, यानी WhatsApp खुद भी उन्हें नहीं पढ़ सकता।"

एंडी ने ये भी कहा कि जिन ऐप्स को संसद ने मंजूरी दी है, उनमें से कई में ऐसी सुरक्षा नहीं मिलती, जैसी WhatsApp देता है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे बैन

यह पहली बार नहीं है जब संसद ने किसी ऐप को बैन किया हो। इससे पहले भी TikTok, ChatGPT, Microsoft Copilot और DeepSeek जैसे ऐप्स को सुरक्षा के कारण बैन किया जा चुका है। अमेरिकी सरकार डिजिटल ऐप्स की सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को लेकर काफी एहतियात बरत रही है। खासकर सरकारी डिवाइसेज में इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को लेकर अब ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X