सैमसंग अमेरिकी अदालत के आदेश को चुनौती देगी
दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुक्रवार को कहा कि वह मुआवजे के रूप में एप्पल को 29 करोड़ डॉलर का भुगतान करने के अमेरिकी अदालत के आदेश के विरुद्ध याचिका दाखिल करेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सैमसंग ने याचिका दाखिल करने की जानकारी एक बयान में दी।
अदालत का फैसला गुरुवार को आया था। इसमें सैमसंग को अमेरिकी कंपनी के आईफोन और आईपैड की प्रमुख खासियतों की नकल करने की एवज में उसे क्षतिपूर्ति के रूप में 29 करोड़ डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था।
पढ़ें: ये हैं भारत की 5 सबसे पॉवरफुल टेक सीईओ

यह राशि अगस्त 2012 में अदालत द्वारा तय की गई क्षतिपूर्ति राशि 1.05 अरब डॉलर से कम है और सैमसंग द्वारा प्रस्तावित 5.27 करोड़ रुपये से अधिक है। एप्पल ने क्षतिपूर्ति के रूप में 37.98 करोड़ रुपये की मांग की थी। सैमसंग ने बयान में कहा, "हम फैसले से नाखुश हैं, जो मुख्यत: उस पेटेंट पर आधारित है, जिसे हाल में अमेरिकी पेंटेंट एवं ट्रेडमार्क कार्यालय ने अवैध कहा था।
पढ़ें: लम्बा बैटरी बैकप चाहिए तो खरीदिए ये स्मार्टफोन
अमेरिकी पेटेंट एजेंसी ने एप्पल से कहा था कि वह 'पिंच-टू-जूम' फीचर के संदर्भ में पेटेंट को अयोग्य करार देने पर विचार कर रहा है। इसके बाद सैमसंग ने सुनवाई बंद करने की याचिका लगाई थी। न्यायाधीश ने हालांकि सुनवाई को रोकने से इंकार कर दिया था।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications