अमेरिका ने उठाई आवाज, कहा भारत से बातचीत जारी

इंटरनेट पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्राता की वकालत करते हुए अमेरिका ने कहा कि इंटरनेट नियामक प्रणाली को लेकर वह भारत सरकार से बातचीत कर रहा है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने संवाददाता सम्मेलन में फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट और इंटरनेट के नियमन निगरानी की दिशा में भारत सरकार के प्रयासों से संबंधित सवाल के जवाब में कहा, हमारा मानना है कि जिस तरह वास्तविक जगत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्राता लागू होती है उसी तरह यह इंटरनेट को लेकर भी है ।
बहरहाल उन्होंने स्पष्ट किया कि इंटरनेट की स्वतंत्रता को लेकर उसका दृष्टिकोण विशेषतौर पर भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए है। उन्होंने कहा, इंटरनेट पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्राता में कटौती के किसी भी प्रयास को लेकर हम चिंतित हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने कल कहा था कि सरकार ने गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों से आपत्तिजनक, विशेषकर भारतीयों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री को हटाने को कहा है।
टोनर ने कहा कि भारत सरकार के साथ बातचीत के विषयों में यह एक जरूरी मुद्दा है और रणनीतिक वार्ता का हिस्सा है।उन्होंने एक सवाल के जवाब कहा, भारत और अमेरिका के बीच सूचना और संपर्क तकनीक पर हमारा एक कार्यकारी समूह है जोकि हमारी पूरी सामरिक वार्ता का एक हिस्सा है । विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिका का रूख बेहद साफ है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications