Home
News

₹70,000 के Google Pixel 2 को सिर्फ ₹10,999 में खरीदने का मौका

By Devesh

अगर आप आजकल में कोई नया स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो तैयार हो जाएं। नया स्मार्टफोन लेने के लिए अभी से अच्छा ऑफर शायद ही कभी मिलेगा। अगर आप स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं तो फ्लिपकार्ट के सुपर ऑफर से आपके काफी पैसे बच जाएंगे। दरअसल, फ्लिपकार्ट ने सुपर वैल्यू वीक की शुरुआत की है। इस सुपर वैल्यू वीक में कई प्रीमियम और स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है। शाओमी रेडमी नोट 5, आईफोन X, आईफोन 8, मोटो X4 जैसे शानदार और मंहगे स्मार्टफोन पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

₹70,000 के Google Pixel 2 को सिर्फ ₹10,999 में खरीदने का मौका

गूगल पिक्सल 2 पर भारी छूट

इन सभी स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा खास गूगल पिस्कल 2 है। गूगल पिक्सल पर काफी ज्यादा छूट दी जा रही है। इस सेल में सबसे खास ऑफर गूगल पिक्सल 2 के 128 जीबी वाले वेरिएंट पर दिया जा रहा है। गूगल पिक्सल 2 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत ₹70,000 है। इस सेल में इस स्मार्टफोन पर ₹9001 की छूट दी जा रही है। इसके अलावा अगर आप एचडीएफसी कार्ड से स्मार्टफोन लेंगे तो 8000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

बायबैक वैल्यू ऑफर से मिलेगा फायदा

अगर आप 8 महीने में इस फोन को वापस फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज करते हैं तो बायबैक वैल्यू ऑफर में आपको ₹42,000 वापस होंगे। इस हिसाब से आपको यह फोन सिर्फ ₹10,999 रुपये में मिलेगा। यानी आप इस फोन को 8 महीने तक सिर्फ ₹10,999 रुपये में अपने पास रख पाएंगे!

पिछले साल लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 2

आपको बता दें कि गूगल ने पिछले साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 2 को मार्केट में लॉन्च किया था। लॉन्च करते वक्त गूगल ने अपने इस फोन में तीन साल की वारंटी का दावा किया था। गूगल पिक्सल की भारत में कीमत करीब 61,000 रुपए है लेकिन इसके 128 जीबी वेरिएंट की कीमत करीब 70,000 रुपए है जो इस सेल में आपको सिर्फ 10,999 रुपए में भी मिल सकता है।

मोटो X4 पर 16,000 रुपए की छूट

गूगल पिक्सल के अलावा मोटो X4 पर भी शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। मोटो X4 कीू कीमत भी 22,999 रुपए है लेकिन फ्लिपकार्ट के इस ऑफर के जरिए इसे आप सिर्फ 6,999 रुपए में ले सकते हैं। इस स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट 16,000 रुपए का बाईबैक ऑफर दे रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को फोन खरीदते वक्त 199 रुपए की बाईबैक गारंटी पॉलिसी खरीदनी होगी। इस ऑफर के बाद ग्राहक को यह 22,999 रुपए का स्मार्टफोन सिर्फ 6,999 रुपए में मिल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart is hosting its popular 'Super value week' sale starting yesterday. During the Super value week sale, Flipkart is offering huge buyback value on phones. Google Pixel 2 128GB storage model, which has an MRP of Rs 70,000 is selling for Rs 10,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X