10 जुलाई से UPI पेमेंट सर्विस के लिए देने होंगे पैसे !
UPI पेमेंट सर्विस यूज करने पर अब कस्टमर्स को 10 जुलाई के बाद भुगतान करना पड़ सकता है। फिलहाल इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
नोटबंदी के बाद से कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए पिछले साल केंद्र सरकार ने UPI पेमेंट सर्विस की शुरुआत की थी। इस ऐप के जरिए दो बैंको के बीच कैशलेस ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। इसके बाद कई बैंको ने भी इस सर्विस की शुरुआत की थी, लेकिन इस सर्विस के बदले अब भुगतान करना होगा। अब खबर मिली है कि 10 जुलाई से UPI से भुगतान में पैसे देने होंगे।

एक न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक, HDFC बैंक ने कुछ ग्राहकों को ई-मेल मिले हैं, जिसमें ये लिखा हुआ है कि 10 जुलाई से UPI से पेमेंट करने पर चार्ज लगेगा। 1 से 25,000 रुपये तक के पेमेंट के लिए 3 रुपए (टैक्स अतिरिक्त) का शुल्क लगेगा, वहीं 25,001 से 100,000 लाख रुपए तक के भुगतान के लिए 5 रुपए (अतिरिक्त शुल्क) का शुल्क वसूला जाएगा।
हालांकि इस तरह का मेल अभी सिर्फ HDFC बैंक ने अपने कस्टमर्स को भेजा है, तो इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है कि और भी बैंक इस तरह के चार्ज वसूल करेंगी या नहीं। NPCI के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर दिलीप अस्बे के अनुसार, अभी तक किसी बैंक की तरफ से यूपीआई पेमेंट पर शुल्क लगाए जाने की जानकारी नहीं है, लेकिन बैंक चाहें तो दो अकाउंट होल्डर्स के बीच में यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए चार्ज ले सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








