Google की सर्विसेज डाउन होने से यूजर्स को हुई परेशानी, Google Search और Google Maps भी हुए प्रभावित
Google की कई सर्विसेज शुक्रवार यानी की 31 मई 2024 की रात को अचानक से डाउन हो गई, जिसकी वजह से यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, काफी समय तक बंद रहने के बाद इन्हें फिर से शुरू किया गया। शाम 6 बजे के बाद इन सर्विस के डाउन होने की जानकारी सामने आई थी।
दरअसल, इंटरनेट सर्च इंजन Google News में शुक्रवार शाम से आने वाली रुकावट की वजह से कई यूजर्स को इस सर्विस के इस्तेमाल में समस्या आ रही थी, हालांकि कुछ देर बाद ही यह समस्या दूर हो गई और यूजर्स को फिर से लेटेस्ट चीजों से जुड़ने और सर्च करने का मौका मिला।

Google डाउन से यूजर्स को हुई परेशानी
Google News पर लेटेस्ट खबरों के बारे में पता करने की कोशिश पर नई खबरें सामने नहीं आ रही थी। इन्हें बार-बार लोड करने पर एक ही मैसेज दिखाई दे रहा है कि पुन: प्रयास करें। कुछ यूजर्स ने दिन में ही कुछ समय के लिए Google की Gmail सर्विसेज में आ रही रुकावट की शिकायत की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही यह सर्विस वापस से शुरू हो गई।
Google की तरफ से नहीं मिली कोई जानकारी
कुछ यूजर्स का कहना है कि पर्सनल मैटेरियल शो करने वाले Google Discover पर भी उन्हें कुछ समय के लिए इस स्थिति का सामना करना पड़ा था। इंटरनेट सर्विस की कंडीशन के बारे में बताने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम का कहना है कि Google News में आई रुकावट का कारण स्पष्ट नहीं है और ना ही इस पर Google की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।
Gmail और Google Search पर भी दिखा असर
मिली जानकारी के अनुसार, इस डाउन की वजह कुछ देशों में Gmail, Google Search और Google Maps पर भी असर देखने को मिला है। लगभग 65 प्रतिशत लोगों ने Google के डाउन होने की परेशानी शेयर की है। ऐसा माना जा रहा है कि इस रुकावट की वजह से भारत से लेकर दुनियाभर के देशों के यूजर्स पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। इसके साथ सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने Google के डाउन होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।


Click it and Unblock the Notifications








