आ गया माइक्रोसॉफ्ट VASA-1, पल भर में फोटो से बना देगा वीडियो
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के वक्त में एक ऐसा टूल बन चुका है जिसका प्रयोग हर क्षेत्र में हो रहा है, वहीं इसे लेकर नए-नए स्टार्टअप भी खुलने शुरु हो गए है जो सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित टूल बनाने में लगे हुए है। हाल ही में टेक वर्ल्ड की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भी VASA-1 नाम से एक नया एआई टूल पेश किया है जो आपके वीडियो बनाने की दिक्कत को दूर कर देगा। दरअसल ये टूल किसी भी फोटो को एक रियल वीडियो में बदल देता है।
VASA-1 द्वारा बनाए गए वीडियो को देखकर ये बताना मुश्किल है कि इसे AI टूल ने बनाया है या फिर सच में इसे कैमरे से रिकार्ड किया गया है। सीधे शब्दों में कहें एक तरह से ये वीडियो तो नकली होता है लेकिन इसमें जिस तरह के हाव-भाव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लगाता है वो इसे किसी असली वीडियो के बराबर ही बना देते हैं।
VASA-1 के नुकसान और फायदे
ये अपने-अपने नजरिए पर भी निर्भर करता है VASA-1 को किस काम के लिए प्रयोग कर रहे हैं। अगर इसे अपने वीडियो को क्रिएटिव बनाने के लिए यूज कर रहे हैं तो ये आपके काफी काम आ सकता है लेकिन वहीं इसकी मदद से किसी का फेक वीडियो बना देते हैं तो ये किसी की भी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है क्योंकि ये किसी की भी तस्वीर को एक वीडियो में बड़ी आसानी से बदल सकता है साथ ही वीडियो में क्या शब्द प्रयोग करने हैं ये इसे बनाने वाला तय कर सकता है।
कैसे काम करता है VASA-1?
VASA-1 का फुल फार्म हैं Visual Affective Skills Audio-1, सबसे पहले ये फोटो के हाव भाव को पढ़ता है जिसके आधार पर सिस्टम ये निधार्रित करता है कि किस शब्द के लिए कौन सा भाव देना है उसी भाव को ये शब्दों के साथ सिंक्रोनाइज कर देता है। अगर आप वासा -1द्वारा बनाए गए वीडियो देखेंगे तो इसमें चेहरे के हर हिस्से पर आपको भाव बदलते हुए नज़र आएंगे। VASA-1 में वीडियो बनाने के लिए एक मिनट से भी कम समय लगता है फिलहाल इसमें 40 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से 512×512 पिक्सल वाले वीडियो बनाए जा सकते हैं, उम्मीद है जल्द ही इसमें फुल एचडी या फिर 4K तक के वीडियो बनाए जा सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







