लॉन्च हुआ 13 लाख का स्मार्टफोन, जानें क्या है इसमें ख़ास
Vertu प्रीमियम स्मार्टफोन ने अपना सिग्नेचर टच स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 6500 GBP यानी 6.5 लाख से लेकर 13700 GBP यानी 13.8 लाख है। कंपनी के इस स्मार्टफोन की कीमत लेदर बॉडी कवर पर निर्भर करती है। यह फोन कंपनी के सिलेक्टेड आउटलेट्स पर 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।
प्रीमियम का यह नया सिग्नेचर मॉडल आठ अलग-अलग लेदर बॉडी वेरिएंट्स में आता है। इसमें जेट काफ, गार्नेट काफ, ग्रेप लिजार्ड, प्योर जेट लिजार्ड, प्योर नेवी एलिगेटर, क्लाउस डे पेरिस एलिगेटर और प्योर जेट रेड गोल्ड शामिल हैं।
फोन में मेटल गल विंग डोर दिए गए हैं जो रियर कैमरा के दोनों साइड पर लगे हैं। एक में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट है और दूसरे में सिम कार्ड स्लॉट है। प्रीमियम लुक के साथ डिवाइस में हाई-एंड स्पेसिफिकेशन भी हैं। क्वालकॉम क्विकचार्ज 2.0 फीचर के साथ ये फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
ये हैं ख़ास फीचर्स:
इस फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है,जिसका 1080*1920 पिक्सल का रेजोल्यूशन है। वर्तू सिग्नेचर टच एंड्रॉइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 428 पिक्सल प्रति इंच की डेन्सिटी है। इसके अलावा, ये प्रीमियम स्मार्टफोन 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर पर काम करता है। वर्तू के इस फोन में 4GB रैम दी गई है। इसके अलावा, एड्रिनो 430 GPU है। 21 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ फेस (Phase) डिटेक्शन ऑटो फोकस तकनीक है। डुअल LED फ्लैश के साथ 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा 4K रेजोल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इस फोन में 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक मेमोरी बढ़ाई जा सकती है। इस हैंडसेट में 3160 mAh पावर की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के मामले में इस फोन में 4G LTE, NFC, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11, वाई-फाई हॉटस्पॉट, GPS, माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
1
2
3
4
5
6
7
8


Click it and Unblock the Notifications








