23 नए शहरों में पहुंचा Vi 5G, अब और फास्ट होगा इंटरनेट, मुफ्त अनलिमिटेड डेटा ऑफर भी शुरू
Vodafone Idea (Vi) तेजी से देशभर में 5G सर्विस रोलआउट कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में देश के 23 बड़े शहरों में सर्विस शुरू करने का एलान किया है, जिससे यूजर्स को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। कंपनी ने किन शहरों में सर्विस रोलआउट की है। आइए जानते हैं।

किन शहरों में मिलेगा Vi 5G का नया विस्तार?
इस फेज में 5G रोलआउट जिन शहरों में शुरू किया जा रहा है, उनमें अहमदाबाद, आगरा, औरंगाबाद, कोझिकोड, कोच्चि, देहरादून, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मदुरै, मलप्पुरम, मेरठ, नागपुर, नासिक, पुणे, राजकोट, सोनीपत, सूरत, सिलीगुड़ी, तिरुवनंतपुरम, वडोदरा और विशाखापत्तनम शामिल हैं।
पहले से कहां-कहां चालू है Vi का 5G?
इससे पहले Vi ने मुंबई, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और पटना जैसे प्रमुख शहरों में 5G सेवा की शुरुआत की थी। यह नया विस्तार कंपनी की 17 प्रायोरिटी सर्कल रणनीति का हिस्सा है, जिनके लिए Vi ने पहले से 5G स्पेक्ट्रम हासिल कर रखा है।
शुरुआती ऑफर: सिर्फ ₹299 में अनलिमिटेड 5G डेटा
Vi ने बताया है कि जिन ग्राहकों के पास 5G-सपोर्टेड डिवाइस हैं, वे जैसे ही उनके शहर में सर्विस चालू होगी, Vi 5G से कनेक्ट हो सकेंगे। कंपनी की तरफ से ₹299 के शुरुआती प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जा रहा है।
70% यूजर्स ने अपनाई Vi की 5G सर्विस
Vi का दावा है कि जहां-जहां 5G सर्विस शुरू की गई है, वहां 70% से अधिक पात्र यूजर्स ने इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया है, जिससे 5G को लेकर सकारात्मक रुझान दिख रहा है।
1 लाख नए टावर, 4G नेटवर्क भी हो रहा मजबूत
Vi 5G के साथ-साथ अपने 4G नेटवर्क को भी मजबूत बना रहा है। कंपनी ने अपने ब्रांड कैंपेन में दावा किया है कि वह 6 महीनों में 1 लाख नए मोबाइल टावर जोड़ रही है। Vi का 4G नेटवर्क अब देश की 84% आबादी तक पहुंच चुका है, जिसमें बेहतर इनडोर कवरेज और क्षमता शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications
