Home
News

Vi यूजर्स के लिए खुशखबरी! दिल्ली-एनसीआर में कल शुरू होगी 5G सर्विस

Vi 5G in Delhi NCR: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने 15 मई को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपनी 5G सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है। कंपनी ने कहा कि उसका इरादा है कि इस साल अगस्त तक उन सभी 17 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में 5G सेवाएं शुरू कर दी जाएं, जहां उसने 5G स्पेक्ट्रम हासिल किया है।

कंपनी के प्रेस रिलीज में बताया गया कि जल्द ही दिल्ली में भी Vi 5G सर्विसेस होंगी। बता दें कि मुंबई, चंडीगढ़ और पटना जैसे शहरों में सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। 17 सर्किलों में Vi का रोलआउट अगले तीन वर्षों में निर्धारित 55,000 करोड़ रुपये की पूंजीगत व्यय योजना का हिस्सा है। कंपनी ने बताया कि बेंगलुरू और मैसूर जैसे शहर रोलआउट के लिए अगली लिस्ट में हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कल से शुरू होगी Vi की 5G सर्विस

Vi का 5G प्लान

Vi एक शुरुआती 5G ऑफर भी दे कर रहा है, जो 299 रुपये से शुरू होने वाले प्लान के साथ 5G-इनेबल डिवाइस वाले यूजर्स के लिए अनलिमिटेड है। दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च के बाद, Vi ने पहले अप्रैल में चंडीगढ़ और पटना में और मार्च में मुंबई में अपनी 5G सेवाओं का विस्तार किया था।

5G इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास

कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए एरिक्सन के साथ अपने कॉलेबरेशन पर प्रकाश डाला, जिसमें बढ़ी हुई एनर्जी और हल्के हार्डवेयर कॉम्पोनेंट शामिल हैं। Vi ने नेटवर्क परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए AI-आधारित सेल्फ-ऑर्गनाइजिंग नेटवर्क (SON) तकनीक भी तैनात की है।

इसके अलावा, नेटवर्क 4G और 5G नेटवर्क के बीच सहज ट्रांजिशन की सुविधा के लिए 5G नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) आर्किटेक्चर का उपयोग करता है।

5 लाख से ज्यादा कस्टमर्स खोए

इस बीच, वोडाफोन आइडिया चुनौतियों का सामना कर रहा है, क्योंकि इस महीने इसने 5,41,000 ग्राहक खो दिए, जिससे इसके कुल 20.53 करोड़ यूजर रह गए। फरवरी में, Vi ने 20,000 यूजर खो दिए, जो कि बहुत कम संख्या है।

वहीं, कंपनी BSNL की स्थिति में सुधार आया है। फरवरी में 5,67,000 ग्राहक खोने के बाद, इसने मार्च में 49,177 नए ग्राहक जोड़े हैं, जिससे इसके कुल कस्टमर्स 9.1 करोड़ हो गए। इससे पता चलता है कि BSNL ने हालात बदलना शुरू कर दिया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X