Home
News

Vi ने Xiaomi, Redmi फोन पर 5G सपोर्ट की घोषणा की, लॉन्च डेट का खुलासा नहीं

Vi ने Xiaomi, Redmi फोन पर 5G सपोर्ट की घोषणा की, लॉन्च डेट का खुलासा

Vodafone Idea और Xiaomi ने बुधवार को अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि उन्होंने दूरसंचार ऑपरेटर की अपकमिंग 5G सर्विस को चुनिंदा Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन पर उपलब्ध कराने के लिए साझेदारी की है। दोनों कंपनियों का दावा है कि Vi 5G पर Xiaomi और Redmi फोन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है और व्यावसायिक रोलआउट के लिए एक FOTA अपडेट की जरुरत होगी।

बता दें कि आने वाले दिनों में इन स्मार्टफोन पर 5G सपोर्ट दिया जाएगा, जिनके नाम यहां दिए गए हैं।

शाओमी 13 प्रो, रेडमी नोट 12 प्रो 5G,Redmi Note 12 Pro+ 5G,Redmi Note 12 5G,Xiaomi 12 Pro,Mi 11 Ultra,Mi 11X Pro,शाओमी 11टी प्रो 5जी, शाओमी 11 लाइट एनई 5जी,Redmi 11 Prime 5G,Redmi K50i, Redmi Note 11T 5G,Redmi Note 11 Pro 5G,Mi 11X, Mi 10,Mi 10T,Mi 10T Pro,Mi 10i के फोन शामिल हैं।

जैसे ही Vi 5G सर्विस को रोल आउट करना शुरू करेगा, सभी फोन के यूजर्स को एक अपडेट इंस्टॉल करना होगा। हालाँकि, यह अभी साफ नहीं है कि सॉफ्टवेयर अपडेट तुरंत उपलब्ध होगा या यह Vi की 5G सर्विस के रोलआउट टाइमलाइन के आसपास ही दिखाई देगा।

Vi ने Xiaomi, Redmi फोन पर 5G सपोर्ट की घोषणा की, लॉन्च डेट का खुलासा

Vi और Xiaomi ने एक बयान में कहा, "एक जुड़े हुए कल की खोज में और भारत में 5G की असीम क्षमता को अनलॉक करने के लिए, Xiaomi और Vi अपने यूजर्स को एक अनफिल्टर्ड 5G नेटवर्क के साथ सशक्त बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं।" Xiaomi और Redmi फोन पर 5G की टेस्टिंग नई दिल्ली में की गई थी।

हालांकि, वीआई ने अभी तक 5जी रोलआउट के लिए कोई टाइमलाइन नहीं बताया है। Vi उन टेलीकॉम ऑपरेटरों में से एक था जिसने पिछले साल अक्टूबर में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान भारत में 5G रोलआउट की घोषणा की थी। जबकि Reliance Jio और Airtel ने अब तक लगभग 500 शहरों में अपनी 5G सर्विस को शुरू करने का दावा किया है, Vi ने 5जी को लेकर कोई टाइम लाइन शेयर नहीं की है, अकेले ही रोलआउट शुरू कर दिया है। लेकिन टेलिकॉम कंपनी भारत के ज्यादातर शहरी इलाकों में अपने 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग कर रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Users of all phones will need to install an update as soon as Vi starts rolling out 5G service. However, it is not clear whether the software update will be available immediately or will appear around the rollout timeline of Vi's 5G service.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X