Vi ने भारत में अपने Vi Max पोस्टपेड प्लान को नए बेनिफिट के साथ अपडेट किया
Vi ने भारत में अपने Vi Max पोस्टपेड प्लान को अपडेट किया है। टेलीकॉम ने Vi Max इंडिविजुअल और Vi Max फैमिली पोस्टपेड यूजर्स के लिए बिना किसी एक्ट्रा कीमत के Swiggy वन सदस्यता जोड़ा है।
इस ऑफर के साथ, VI यूजर्स स्विगी के जरिए से 149 रुपये से ज्यादा के फूड ऑर्डर और 199 रुपये से ज्यादा के किराने के सामान की अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं। इसके रेस्टोरेंट पार्टनर्स पर भी ज्यादा छूट मिलेगी।

501 रुपये से ज्यादा के पोस्टपेड प्लान वाले वीआई ग्राहक स्विगी वन सदस्यता का लाभ उठा सकते हैं। Vi Max पोस्टपेड यूजर्स 501 रुपये, 701 रुपये के साथ-साथ 1,101 रुपये के रेडएक्स प्लान और 1,001 रुपये और 1,151 रुपये की कीमत वाले Vi Max फैमिली प्लान के साथ स्विगी वन सदस्यता का उपयोग बिना किसी एक्ट्रा कीमत के कर सकते हैं।
ये सभी प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोमिंग ऑफर और 3,000 SMS प्रोवाइट करते हैं। Swiggy वन सदस्यता अलग-अलग स्विगी सर्विस पर फ्री अनलिमिटेड डिलीवरी और छूट प्रदान करती है।

इस प्लान की कीमत फिलहाल तीन महीने के लिए 599 रुपये है। यह 30,000 से ज्यादा रेस्तरां में 30% तक अतिरिक्त छूट के साथ 149 रुपये से अधिक के फूड ऑर्डर पर अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी प्रदान करता है।

Swiggy वन के ग्राहक इंस्टामार्ट पर 199 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं। सब्सक्रिप्शन में डाइनआउट पर लगभग 40% की छूट भी मिलती है। 150 रुपये हर महिने के दो कूपन मिलेंगे। इसके अलावा , सभी स्विगी जिनी डिलीवरी शुल्क पर 10% की छूट मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








