हिमाचल की जेलों में बंद कैदी कर सकेंगे वीडियो चैट
कैदियों को उनके परिजनों और मित्रों से ऑनलाइन संपर्क कराने के लिए हिमाचल प्रदेश की सभी छह जेलों में वीडियो चैट सुविधा शुरू की गई है। यह जानकारी शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारगार) एस. आर. मार्डी ने आईएएनएस को बताया, हमारी वेबसाइट (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एचपीप्रिजंस डॉट एनआईसी डॉट इन) राज्य की सभी छह जेलों में किसी भी कैदी के साथ वीडियो चैट कराने में सक्षम होंगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को राजधानी शिमला में इस सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि देश में पहली बार जेलों में इस तरह की वीडियो चैट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे कैदियों से मुलाकात के लिए आने वाले उनके परिजनों और मित्रों समय और धन बचेगा। यहां तक कि विदेशी भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

जेलों और अदालतों के बीच वीडियो कंफ्रेंसिंग सुविधा का प्रयोग करने के लिए सरकार ने पहले ही अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआपीसी) में संशोधन किया है। मार्डी ने कहा इससे जेल विभाग द्वारा कैदियों को जेल से न्यायालय ले जाने में होने वाले खर्च और समय की बचत भी होगी। उन्होंने कहा, लगभग 2,000 पुलिसकर्मी हर दिन कैदियों को लाने-ले जाने की पहरेदारी पर होते हैं।
राज्य ने जेलों के सुधार के लिए पहले भी कई कदम उठाए हैं। राज्य की कांडा, नाहन, सोलन, मंडी, धर्मशाला औैर चंबा सभी छह जेलों को खुली हवा वाली जेल घोषित किया गया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications