वीडियोकॉन ने लांच किया 7,490 रुपए में A42 एंड्रायड स्मार्टफोन
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक की जानी मानी कंपनी वीडियोकॉन ने अपनी स्मार्टफोन रेंज में एक नया एंड्रायड स्मार्टफोन शामिल कर लिया है। वीडियोकॉन A42 नाम के नए एंड्रायड हैंडसेट को कंपनी ने 7,490 रुपए में लांच किया है। A42 में 4.5 इंच की एफवीजिए स्क्रीन लगी हुई है। वीडियोकॉन को इस रेंज के स्मार्टफोन में कड़े मुकाबला का सामना करना पड़ेगा क्योंकि बाजार में पहले से ही इस रेंज में कई बेहतर स्मार्टफोन उपलब्ध हैं।
वीडियोकॉन A42 में 1.2 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेसर लगा लगा हुआ है साथ में 4 जीबी रोम, 512 एमबी रैम, 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इनबिल्ड है। 1,700 एमएएच की बैटरी के साथ A42 में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड भी की जा सकती है। यूजर A42 में डयुल की मदद से दो नेटर्वक का प्रयोग कर सकता है।

3जी कनेक्टीविटी से फोन में फास्ट इंटरनेट और वीडियो कॉलिंग आसानी से की जा सकती है। अगर आपको वीडियोकॉन A42 से डेटा ट्रांसफर करना है तो इसके लिए वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टीविटी फीचर भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







