Home
News

Videocon d2h ने पेश किया HD स्मार्ट कनेक्ट सेटटॉप बॉक्स, हर टीवी बनेगा स्मार्ट टीवी

Videocon d2h ने अपने यूजर्स के लिए एक खास तौहफा पेश किया है। बता दें, कंपनी ने HD स्मार्ट कनेक्ट सेटटॉप बॉक्स के तौर पर अपना "d2h Stream Box" पेश कर दिया है। जिससे आपका साधारण टीवी भी स्मार्ट टीवी बन जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों को एक स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए भारी भरकम राशि नहीं चुकानी पड़ेगी।

Videocon d2h ने पेश किया HD स्मार्ट कनेक्ट सेटटॉप बॉक्स, हर टीवी बनेगा स्मार्ट टीवी

बता दें, d2h Stream Box के साथ यूजर्स फेसबुक, ट्विटर, डेली मोशन, विडियो ऑन डिमांड साइट्स, न्यूज़ साइट्स, वेदर साइट्स आदि कॉन्टेंट को ब्राउज कर सकते हैं। d2h Stream Box MPEG-4 और DVB-S2 technology पर बेस्ड है। d2h Stream Box आपके टीवी को स्मार्ट बनाने के साथ साथ यूजर्स को 650 चैनल्स और सेवाओं को हाई डेफिनिशन और स्टैण्डर्ड डेफिनिशन देता है। DTH के चलते यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल्स को HD और SD में देखने के साथ -साथ STB से कॉन्टेंट को भी ब्राउज कर सकते हैं।

"d2h Stream Box" : प्रोडक्ट स्पेसिफ़िकेशन्स

d2h Stream Box में इनबिल्ट ऐप्स दिए गए हैं। हालांकि ऐप्स को मेमोरी में स्टोर करके नहीं रखा गया है। यह सीधे d2h सर्वर से भी एक्सेस होता है। ऐप्स में Hungama Play, NDTV, Zomato, Zimmber, Magzter, Twitter, facebook, Entertainment & more, Media Player, Mobile Cast, News, Games, Weather, Speed test, d2h online जैसे ऐप्स शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार सभी ऐप्स को d2h सर्वर पर डालने से पहले ही पूरी तरह से जांचा और परखा जाता है। ताकि यह पूरी तरह से सुरक्षित रहे। d2h Stream Box में Cisco प्लेटफार्म EVO-12 EPG दिया गया है। साथ ही यूजर्स को वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी जा रही है। बॉक्स में हाई डेफिनिशन STB के साथ फुल HD सपोर्ट भी मौजूद है। बॉक्स डॉल्बी डिजिटल को सपोर्ट करता है लेकिन इसके लिए लाइसेंस की जरूरत है इसलिए बॉक्स डिकोड नहीं होता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Videocon d2h has introduced a special tariff for its users. Explain, the company has introduced its "d2h Stream Box" as the HD Smart Connect Setup Box. Which will make your ordinary TV also become a smart TV. The biggest advantage of this will be that people will not have to pay a huge amount to buy a smart TV.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X