ट्राई की सिफारिशों का इंतजार करेगी वीडियोकॉन

मोबाइल सेवा प्रदाता वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस ने आज कहा कि वह भावी कार्रवाई पर निर्णय करने से पहले दूरसंचार नियामक ट्राई की सिफारिशों का इंतजार करेगी। उच्चतम न्यायालय द्वारा कल सुनाए गए फैसले के तहत कुछ अन्य कंपनियों के साथ इस कंपनी का भी 2जी सेवा लाइसेंस रद्द कर दिया है।
वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक आर.एन. धूत ने यहां संवाददाताओं से कहा , मुझकों लगता है कि हमें चार महीने तक इंतजार करना होगा। फिर से बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू होने दें। तब हम ट्राई की सिफारिशें देखेंगे।
उच्चतम न्यायालय ने जनवरी, 2008 में जारी किए गए 122 दूरसंचार लाइसेंसों को रद्द करने का आदेश कल दिया। इसमें वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस के पास 21 लाइसेंस शामिल हैं। ट्राई की नवीनतम रपट के मुताबिक, दिसंबर, 2011 तक वीडियोकान टेलीकम्युनिकेशंस के 54 लाख से अधिक ग्राहक थे।
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed


Click it and Unblock the Notifications