Home
News

Vijay Sales Apple Days सेल में iPhones, MacBooks सहित इन प्रोडक्ट्स पर पाएं शानदार डील

Vijay Sales Apple Days Sales: आखिर आज कौन एप्पल (Apple) का आईफोन, मैकबुक, एप्पल वॉच और आईपॉड्स नहीं खरीदना चाहता है। लेकिन इसके लिए भारी भरकम कीमत देने के लिए कई लोग इसे चाह कर भी नहीं ले पाते। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है।

दरअसल Vijay Sales ने Apple Days सेल का ऐलान कर दिया है। यह सेल आज से यानी कि, 16 मार्च से शुरू हो रही है, जो अगले 24 मार्च तक चलेगी। इस सेल के तहत आप Apple के कई डिवाइसेज को बंपर छूट के साथ खरीद सकेंगे। जिसमें iPhone, MacBooks, iPads, Apple Watches, AirPods और Apple Care+ शामिल हैं।

Vijay Sales Apple Days सेल में iPhones सहित इन प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट

एप्पल प्रोडक्ट्स पर आफर का लाभ ग्राहक Vijay Sales Apple Days सेल में 130+ रिटेल आउटलेट्स के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट www.vijaysales.com पर ले सकेंगे। सेल्स के दौरान अगर ग्राहक HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करता है तो वह 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट लाभ भी ले सकता है।

इसके साथ ही विजय सेल्स पर इन-स्टोर खरीदारी में 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है। विजय सेल्स एप्पल डेज सेल में एप्पल के लेटेस्ट मॉडल iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर को भी छप्पड़ फाड़ डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए आगे इसके बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vijay Sales Apple Days सेल में iPhones सहित इन प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट

iPhone 15 Pro पर ऑफर- सेल में iPhone 15 Pro के 1TB वेरिएंट को 1,84,900 रुपये के बजाय 1,62,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, इसके बाद इस पर 3,000 रुपये डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे इस फोन की कीमत महज 1,59,990 रुपये तक रह जाएगी।

वहीं इसके 512GB वेरिएंट को आप 1,64,900 रुपये के बजाय 151,900 रुपये में खरीद सकते हैं, इस पर भी 3,000 रुपये डिस्काउंट के बाद कीमत 1,48,900 रुपये हो जाएगी।

Vijay Sales Apple Days सेल में iPhones सहित इन प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट

इसके 256GB वेरिएंट 1,44,900 रुपये के बजाय 135,240 रुपये में उपलब्ध कराया गया है, जिस पर 3,000 रुपये डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 1,32,240 रुपये हो जाएगी।

15 प्रो का 128GB वेरिएंट 1,34,900 रुपये के बजाय 1,25,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर भी आप 3,000 रुपये तक के छूट का लाभ ले सकते हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 1,22,900 रुपये तक हो जाएगी।

iPhone 15 Pro Max पर ऑफर- iPhone 15 Pro Max के 1TB वेरिएंट को 1,72,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, वैसे तो इसकी कीमत 1,99,900 रुपये है। इस पर भी 3,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इस फोन की कीमत 1,22,900 रुपये हो जाएगी। वहीं इसके 512GB वेरिएंट को सेल में 179,900 रुपये के बजाय 164,900 रुपये में उपलब्ध होगा।

साथ ही इस पर 3,000 रुपये डिस्काउंट भी मिल सकता है। वहीं 256GB वेरिएंट को 1,59,900 रुपये के बजाय 1,49,240 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं बैंक ऑफर में इसपर 3,000 रुपये का भी लाभ लिया जा सकता है।
इसके अलावा एप्पल के अन्य डिवाइसेज को भी भारी छूट के साथ इस सेल से खरीदा जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
vijay sales apple days 2024 start huge discount on iphone macbooks watch airpods and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X