iPhones, iPads और MacBooks से लेकर Apple Watch तक पर बंपर छूट, यहां से करें खरीदारी
Vijay Sales Apple Days Sale 2024 : देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन Vijay Sales ने Apple Days सेल का ऐलान कर दिया है। यह सेल 8 जून से लेकर 17 जून तक चलने वाली है।
सेल के दौरान, ग्राहकों को इसके 140 रिटेल आउटलेट्स और ऑफिशियल वेबसाइट पर Apple के iPhones, iPads और MacBooks से लेकर Apple Watch पर बेहतरीन डील ऑफर किया जा रहा है। तो चलिए आपको यहां सभी डिटेल्स बताते हैं।

बता दें, इस विजय सेल्स Apple Days सेल में आप iPhones, MacBooks, iPads, Watches सहित अन्य Apple प्रोडक्ट्स पर खास छूट दिया जा रहा है। साथ ही ICICI और SBI बैंक कार्ड धारकों को Apple प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये तक की इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ मिल रहा हैं।
इसके अलावा विजय सेल्स के इन-स्टोर शॉपर्स को Cashify के जरिए 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस का भी लाभ मिल सकता है। Apple Days सेल के दौरान अगर आप भी iPhone की खरीदारी अगर ICICI और SBI बैंक कार्ड के जरिए करते हैं, तो 6,000 रुपये की तत्काल छूट भी लाभ उठा सकते हैं।

जिससे iPhone 15 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये हो जाएगी। वहीं iPhone 15 Plus को 74,290 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा iPhone 15 Pro को 1,23,990 रुपये और iPhone 15 Pro Max को 1,45,990 रुपये में खरीदे जा सकेंगे। अन्य मॉडल्स को भी कम दाम में लिया जा सकेग।।
iPad पर डील- iPad 9th Gen को 24,990 रुपये, iPad 10th Gen को 29,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं iPad Air 5th Gen को 45,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।

जबकि, iPad Air 11-इंच को 53,000 रुपये और 13-इंच को 72,000 रुपये से शुरू होगा। इसके अलावा iPad Pro 11-इंच को 91,000 रुपये, 13-इंच वेरिएंट को 1,19,500 रुपये में ग्राहक अपने घर ला सकेंगे।
MacBook पर डील- सेल के तहत M3 चिप वाले MacBook Pro को 1,47,890 रुपये में ले सकेंगे, जबकि M3 Pro चिप वाला MacBook Pro को 1,75,490 रुपये शुरूआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

वहीं MacBook Pro के M3 Max चिप वेरिएंट को 2,85,890 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेल में ग्राहक Apple Watch Series 9 को मात्र 36,600 रुपये खरीद सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







