Vijay Sales ने शुरू किया Apple डेज सेल : आईफोन 14 से लेकर एम1 मैकबुक तक सभी पर मिल रहा ऑफर

Vijay Sales, भारत की सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में से एक है और यह 29 अप्रैल, 2023 से Apple Days सेल शुरू किया है। इस सेल में सबसे पापुलर Apple डिवाइस जैसे iPhone 13, iPhone 14, M1 MacBook Air को आकर्षक डील्स और डिस्काउंट के साथ पेश किया जा रहा है। Apple डेज सेल 4 मई, 2023 तक चलेगी। एचडीएफसी कार्ड वाले खरीदार कैशबैक और एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं। विजय सेल्स नो कॉस्ट ईएमआई स्कीम भी पेश करेगी और कुल खरीद पर 0.75% MyVS लॉयल्टी रिवॉर्ड पॉइंट देगी जिसे बाद में रिडीम किया जा सकता है।
यह बिक्री महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फैले कंपनी के 125+ स्टोर्स में सक्रिय होगी । ऑफर्स का फायदा कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी उठाया जा सकता है ।
IPhone 13, जिसकी कीमत आमतौर पर 69,900 रुपये है, यह 61,490 रुपये की विशेष डील कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। 2,000 रुपये के एचडीएफसी कैश बैक ऑफर के जरिए आप प्रभावी रूप से आईफोन 13 को 59,490 रुपये में खरीद सकते हैं।
इस बीच, iPhone 14 Plus की ऑफर कीमत 80,490 रुपये है जबकि वैनिला iPhone 14 को 70,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। IPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max मॉडल 1,20,990 रुपये और 1,31,490 रुपये में उपलब्ध होंगे। खरीदारों के पास एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए से आईफोन 14 सीरीज पर 4,000 रुपये तक के कैशबैक का दावा करने का ऑप्शन है।

M1 Apple MacBook Air विजय सेल्स में Apple Days सेल के दौरान 82,900 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि Air के M2 वर्जन की कीमत 1,07,790 रुपये होगी। एम2 और एम2 प्रो चिपसेट वाले मैकबुक प्रो मॉडल 1,16,900 रुपये और 1,79,900 रुपये में उपलब्ध होंगे। ग्राहक इन लैपटॉप पर 5,000 रुपये के कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं, जिससे उनकी प्रभावी कीमत और कम हो जाएगी।
सेल के दौरान iPad पर भी कुछ डिस्काउंट मिल रहा है। IPad 9th Gen मॉडल की डील कीमत 28,490 रुपये है जबकि 10th Gen मॉडल की कीमत 41,680 रुपये होगी। iPad Air 5th Gen 55,700 रुपये में उपलब्ध है। इन टैबलेट्स पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक भी लिया जा सकता है।
Apple Watch Series 8 और AirPods Pro (2nd Gen) जैसे अन्य Apple डिवाइस 42,990 रुपये और 24,490 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। विजय सेल्स एपल डिवाइसेज पर प्रोटेक्ट+ स्कीम्स पर 20% तक का डिस्काउंट भी देगी। कंपनी Apple उपकरणों पर नो कॉस्ट ईएमआई खरीद ऑप्शन भी पेश कर रही है। खरीदारों को उनकी खरीदारी पर 0.75% MyVS लॉयल्टी रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलेंगे ।


Click it and Unblock the Notifications








