Home
News

Twitter पर की iPhone X की शिकायत, Xiaomi हैड ने दिया नया स्मार्टफोन

By Gizbot Bureau

मौजूदा दौर में एक आम इंसान के लिए स्मार्टफोन के बिना गुजारा करना लगभग नामुमकिन सा है. हम अपने नियमित दिनचर्या में कई महत्वपूर्ण काम स्मार्टफोन के ही भ्ररोसे निपटा लेते हैं. भारतीय बाज़ार में स्मार्टफोन का क्रेज़ दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है. इसी के चलते हर बड़ी मोबाइल मैनुफेक्चर कंपनी यहां अपना दबदबा बनाना चाहती है.

Twitter पर की iPhone X की शिकायत, Xiaomi हैड ने दिया नया स्मार्टफोन

आये दिन नए मोबाइल फ़ोन लांच किये जाते है जिन्हे बेचने के लिए कंपनियां पूरा दम ख़म दिखाती है. आजकल Social Media पर भी कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने की पूरी कोशिश करती है. सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाएं को देख ही ग्राहक भी तय करते हैं कि उन्हें कौन से ब्रांड की तरफ रुख करना है. इस वजह से यहां मोबाईल निर्माता कंपनियां अपने ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देती हैं.

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां हम अपनी बात आसानी से रख सकते हैं. चाहे हम अपनी बात जिस सेक्टर में रखना चाह रहे हों. हम अभी मोबाईल निर्माता कम्पनियों और ग्राहकों की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. दरअसल, पेटीएम कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा अपने नए एप्पल के स्मार्ट फ़ोन X की कमियां बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है जो बेहद कारगर होता भी दिख रहा है.

शेखर शर्मा ने अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि "मेरा आईफोन X कल से इसी हालत में है. हमने लगभग सभी कोशिशें कर ली लेकिन ये रिस्टार्ट नहीं हो रहा है." इसे साथ उन्होंने अपने फ़ोन की वीडियो भी शेयर किया है.

उनके इस ट्वीट पर शाओमी कंपनी के भारतीय हेड मनु कुमार जैन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और पेटीएम कंपनी के सीईओ को तुरंत अपनी कंपनी का स्मार्टफोन न सिर्फ इस्तेमाल करने की पेशकश की बल्कि खुद की तरफ से उन्हें फ़ोन गिफ्ट करने की बात भी कह दी. उनके इस ट्वीट पर बाकी सोशल मीडिया यूजर ने भी अच्छी खासी प्रतिक्रियां दी,

पेटीएम कंपनी के सीईओ के ट्वीट पर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस के हेड निपर्न ढोलकिया ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि "अब वनप्लस का टाइम है इसे आजमाना चाहिए." इन सब के बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने इस सब कंपनियों के दावे पर जमकर चुटकी ली. और इस वायरल हो रही ट्वीट पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.

इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है की एक कंपनी को लेकर जब कोई ग्राहक Social Media पर नाराजगी जाहिर करता है, तो बाकी प्रतिद्वंदी कंपनियां ग्राहक को अपना बनाने की होड़ में जुट जाती है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Paytm CEO Vijay Shekar Sharma Complains About His iPhone X On Twitter and Gets Free Phone From Xiaomi India Head.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X